29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाhigh court : ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर सुनवाई 6 जुलाई तक स्थगित...

high court : ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर सुनवाई 6 जुलाई तक स्थगित ​

शीर्ष न्यायालय में सुनवाई होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वाराणसी की ट्रायल कोर्ट से भी कोई आदेश न देने को कहा था।

Google News Follow

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई 6 जुलाई तक स्थगित कर दी है। ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं पर जस्टिस प्रकाश पाडिया की सिंगल बेंच ने सुनवाई की। हाईकोर्ट को यह फैसला लेना है कि 31 साल पहले दाखिल मामले की सुनवाई अब हो सकती है या नहीं।

गौरतलब है कि इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में फिर से सुनवाई होने वाली है। कल हुई सुनवाई को कोर्ट ने इसलिए टाल दिया था। शीर्ष न्यायालय में सुनवाई होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वाराणसी की ट्रायल कोर्ट से भी कोई आदेश न देने को कहा था।

सुप्रीम कोर्ट​​ ने कहा गुरुवार को कहा है कि ज्ञानवापी के मसले पर तीन जजों की बेंच में सुनवाई होगी| कोर्ट ने हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन से कहा कि वह अपने स्थानीय वकील से कहें कि वह ट्रायल कोर्ट में आगे कार्यवाही ना करें| सुप्रीम कोर्ट में विष्णु जैन ने सुनवाई टालने की मांग की थी|उन्होंने अपना जवाब दाखिल करने के लिए शुक्रवार तक का ही वक्त मांगा था| वहीं मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि इस मामले पर तुरंत सुनवाई की जाए|

बता दें कि मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 21 अप्रैल के आदेश को विशेष अनुमति याचिका दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है|इसके अलावा 1991 के पूजा स्थल अधिनियम का भी मुस्लिम पक्ष की ओर से हवाला दिया गया है|मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया था|

यह भी पढ़ें-

रोड रेज मामला: नवजोत सिद्धू ने सरेंडर के लिए और समय मांगा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें