30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियातीस्ता सीतलवाड़ की जेल में कटेंगी रातें, जमानत याचिका पर सुनवाई टली 

तीस्ता सीतलवाड़ की जेल में कटेंगी रातें, जमानत याचिका पर सुनवाई टली 

Google News Follow

सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की रातें अभी जेल में ही बितने वाली है। अहमदाबाद सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को सीतलवाड़ की जमानत याचिका की सुनवाई पर 15 जुलाई तक के लिए ताल दी है। मालूम हो कि पिछले दिनों गुजरात दंगे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी की क्लोजर रिपोर्ट में गुजरात के तात्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी को क्लीन दी गई थी। जिसके खिलाफ जाकिया जाफरी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

लंबी सुनवाई के बाद जाकिया जाफरी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एसआईटी की रिपोर्ट सही है।उन्होंने दंगों को शांत करने के लिए पूरी कोशिश की थी। वहीं, इस दौरान जाकिया जाफरी की इस मामले में मदद करने वाली तीस्ता सीतलवाड़ के बारे में कहा था कि जो आरोप लगाए गए हैं वह राजनितिक लगते हैं। कोर्ट ने कहा था कि ऐसे में तीस्ता सीतलवाड़ की जांच की जानी चाहिए। जिसके बाद गुजरात की क्राइम ब्रांच उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले छह जुलाई को तीस्ता की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया था।तीस्ता सीतलवाड़ के अलावा रिटायर्ड डीजीपी बीआर श्रीकुमार की भी जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है।
ये भी पढ़ें    
                             

संजय राऊत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट!

मुझसे धनुष बाण चुनाव चिन्ह कोई नहीं छीन सकता: उद्धव ठाकरे   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें