31 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमदेश दुनियाBangalore: भारी बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से थोड़ी राहत

Bangalore: भारी बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से थोड़ी राहत

जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दो मई तक धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है|

Google News Follow

Related

बेंगलुरु के कई इलाकों में रविवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली| मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक की राजधानी में अगले तीन दिनों के लिए ‘भारी बारिश’ की भविष्यवाणी की है| बेंगलुरु के रहने वाले लोगों ने इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए है|कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं|

बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है| लेकिन भीषण गर्मी की वजह से शहर में लगातार बिजली कटौती हो रही है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है| गर्मियों के बीच ओलावृष्टि और बारिश से लोगों को राहत मिली है|लोगों ने इसका आनंद उठाया है|एक अन्य ट्विटर यूजर ने भी तस्वीर पोस्ट की है|

गौरतलब है कि बारिश के एक दिन पहले बेंगलुरु में साल का सबसे गर्म दिन रहा, वहां अधिकतम तापमान ​​35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया| भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं|राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के कुछ स्थानों पर तापमान रविवार को 46 डिग्री सेल्सियस पार कर गया|

मौसम विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है| आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में लू की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दो मई तक धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है|

यह भी पढ़ें-

अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ जीएसटी कलेक्शन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,021फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें