31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेट'बाबरी ढांचा गिराने शिवसेना का कौन नेता गया था?'- देवेंद्र फडणवीस

‘बाबरी ढांचा गिराने शिवसेना का कौन नेता गया था?’- देवेंद्र फडणवीस

पूर्व सीएम ने कहा कि वहां 32 लोग थे सभी भाजपा और संघ के थे उनमें से जय भान सिंह पवैया आज हमारे साथ मंच पर हैं|

Google News Follow

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे के बयान पर पलटवार किया है| उन्होंने सवाल पूछा है कि मुझे बताओ बाबरी ढांचा गिराने उनका कौन सा नेता गया था? पूर्व सीएम ने कहा कि वहां 32 लोग थे सभी भाजपा और संघ के थे उनमें से जय भान सिंह पवैया आज हमारे साथ मंच पर हैं|

नवनीत राणा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा पढ़ने की बात करने पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है| पूर्व सीएम ने कहा कि आज पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं| कोई विरोध में बोले तो उस पर भी हमले हो रहे हैं|  किरीट बोले तो उन हमला हुआ| मैं किरीट जी को बताना चाहता हूं कि कल परसों आप पर एक और केस हो सकती है क्योंकि इस मैदान का नाम सोमैया है| इसे आपकी बेनामी संपत्ति बता सकते हैं|

देवेंद्र फडणवीस ने हमला बोलते हुए कहा कि परसों उन्होंने क्या पूछा था कि बाबरी मस्जिद जब गिरी थी तो ये कौन सी बिल में थे? ये कहते हैं कि हमने बाबरी मस्जिद गिराया| हम कहते हैं वह मस्जिद नहीं ढांचा था​​| कोई हिंदू मस्जिद गिरा ही नही सकता| मैं बताता हूं वह ढांचा गिराने के लिए मैं वहीं था| लाठी खाई जेल गया|

शरद पवार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे कह रहे हैं कि हनुमान चालीसा से राज्य की समस्या छूटेगी क्या? समस्या तो इफ्तार पार्टी से भी नहीं खत्म होगी| भाजपा नेता ने कहा कि शराब से एक्साइज ड्यूटी कम किया गया है लेकिन प्रेट्रोल से कम नहीं किया गया है| उन्होंने कहा कि यह सरकार आम जनता के लिए नहीं बिल्डरों के लिए काम कर रही है|

 यह भी पढ़ें-

Bangalore: भारी बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से थोड़ी राहत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें