28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेट'ऐसे भोंपूवाले खूब देखे हैं'- CM उद्धव ठाकरे

‘ऐसे भोंपूवाले खूब देखे हैं’- CM उद्धव ठाकरे

केंद्र सरकार क्यों नहीं लाउडस्पीकर को लेकर एक राष्ट्रीय नीति बना देती है?

Google News Follow

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में अब ‘मराठी’ के बाद ‘हिंदुत्व’ का ​​खेल चल रहा है| उन्होंने कहा कि हमे ऐसे खेल पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है|

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने ऐसे भोंपू (लाउडस्पीकर) वाले खूब देखे हैं| राज्य की जनता सब समझती है| हमें हिंदुत्व का डंका बजाने की जरूरत नहीं है| हमारी तुलना हमारे काम से कीजिए|” मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, “हमसे सवाल पूछा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लाउडस्पिर निकाले फिर यहां के मुख्यमंत्री ने क्यों नहीं?”

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कितने लोगों की जान गई, इसे सबने देखा|  वहां कई लोगों को अंतिम संस्कार भी नहीं हो सका| उन्होंने कहा, मुझे मेरे राज्य की जनता की चिंता अधिक है|

शिवसेना नेता ने कहा कि लाउडस्पीकर का मुद्दा सभी धर्मो से जुड़ा है, सिर्फ अजान से नहीं| उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर से इतनी परेशानी है तो जैसे नोटबंदी पूरे देश में लागू की गई थी, वैसे ही केंद्र सरकार क्यों नहीं लाउडस्पीकर को लेकर एक राष्ट्रीय नीति बना देती है?

यह भी पढ़ें-

‘बाबरी ढांचा गिराने शिवसेना का कौन नेता गया था?’- देवेंद्र फडणवीस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें