जानें ईरान पर अमेरिकी हमले की पुष्टि करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा

“अमेरिका की जनता को होने वाले खतरों को दूर करने के लिए कार्रवाई”

जानें ईरान पर अमेरिकी हमले की पुष्टि करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा

Here's what Donald Trump said while confirming the US attack on Iran.

इजरायल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने से क्षेत्रीय माहौल में बड़ी हलचल मची हुई है। ‘ऑपरेशन शिल्ड ऑफ़ जुदाह’ के तहत किया गया हमला अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई थी। इसके बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी हमले की पुष्टि कर दी है। ट्रंप ने कहा है कि यह हमला ईरान को उसकी परमाणु अवसंरचना को दोबारा बनाने से रोकने के प्रयास के तहत किया गया।

“इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड, सशस्त्र बलों और सभी पुलिस से मैं कहता हूं कि आप अपने हथियार डाल दें, अन्यथा निश्चित मृत्यु का सामना करना पड़ेगा। इसलिए अपने हथियार डाल दें। हमले के तुरंत बाद ट्रंप की ओर से यह संदेश दिया गया। शनिवार (28 फरवरी) अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर संयुक्त हमला किया। इस हमले में सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई और ईरानी राष्ट्रपति के कार्यालय सहित प्रमुख सरकारी और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु वार्ता पर असंतोष जताने और देश से यह वादा मांगने के कुछ दिनों बाद यह संयुक्त कार्रवाई हुई कि वह कभी परमाणु बम विकसित नहीं करेगा।

ट्रंप ने कहा कि यह सैन्य कार्रवा अमेरिका की जनता को तत्काल खतरों से बचाने के लिए की गई। अमेरिका ने ईरान की परमाणु सुविधाओं को नष्ट करने का प्रयास किया, जिन्हें फिर से बनाया जा रहा था। आगे चेतावनी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ईरान को कभी परमाणु हथियार बनाने नहीं देगा। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, “हमारा उद्देश्य ईरानी शासन से उत्पन्न तत्काल खतरों को खत्म कर अमेरिकी लोगों की सुरक्षा करना है। यह समूह अत्यंत कठोर, क्रूर और खतरनाक है। उनकी धमकी भरी गतिविधियां दुनिया भर में अमेरिकी सैनिकों, नागरिकों और सहयोगियों के लिए सीधा खतरा हैं।”

इस बीच, खामेनेई शासन को गिराने की मांग के लिए सड़कों पर उतरे ईरानी नागरिकों को भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने संदेश दिया। उन्होंने ईरान के लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की।उन्होंने कहा, “बाहर बहुत खतरनाक स्थिति है। हर जगह बम गिर रहे हैं। जब हम अपना काम पूरा कर लेंगे, तब आप अपने सरकार पर कब्जा कर लेना। वह आपकी होगी।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि वर्षों से ईरान के लोग अमेरिका से मदद मांग रहे थे, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। अब आपके पास ऐसा राष्ट्रपति है जो आपको वह दे रहा है जो आप चाहते हैं, इसलिए देखते हैं आप कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। अमेरिका आपको भारी ताकत और विनाशकारी शक्ति के साथ समर्थन दे रहा है।

यह भी पढ़ें:

ईरान ने इजरायल की ओर दागीं मिसाइलें, क्षेत्रीय संघर्ष तेज

अमेरिका-इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्ड ऑफ जुदाह’ शुरू, तेहरान में जोरदार धमाके

एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले AIMIM नेता सहित 5 नामजद

Exit mobile version