29.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर: हिजाब पहनी महिला ने CRPF बंकर पर फेंका पेट्रोल बम 

जम्मू-कश्मीर: हिजाब पहनी महिला ने CRPF बंकर पर फेंका पेट्रोल बम 

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिजाब पहनी एक महिला सीआरपीएफ के बंकर पर पेट्रोल बम फेंकती नजर आ रही है। सीसीटीवी फुटेज में यह साफ दिखाई दे रहा है कि हिजाब पहने महिला सीआरपीएफ बंकर के सामने आकर रुकती है और बैग से पेट्रोल बम निकाल कर फेंक रही है।जिसके बाद आग को जवान बुझाते नजर आ रहे हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कर ली गई और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

इस घटना से यह साफ़ हो गया है कि घाटी में आतंकी गतिविधियों में पुरुष ही नहीं महिला भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में महिलाओं से जुड़ा एक आतंकी गतिविधियों को संचालित करने वाला संघठन सक्रिय है। जानकारी के अनुसार दुख्तरान-ए-मिल्लत नामक महिलाओं से जुड़ा एक संगठन है जो कश्मीर को भारत से अलग करने के लिए मुहिम चला रखा है। इतना ही नहीं यह संगठन कश्मीर में इस्लामी कानून स्थापित करने की भी वकालत करता है। बता दें कि दुख्तरान-ए-मिल्लत की स्थापना 1987 में हुई थी। इसकी मुखिया आसिया अंद्राबी है जो तिहाड़ जेल में बंद है।

इस वीडियो को फिल्मकार अशोक पंडित ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि हिजाब के फायदे, आज एक हिजाब पहनी महिला ने सीआरपीएफ के बनकर पेट्रोल बम फेंक दिया। मालूम हो कि कर्नाटक में हिजाब को लेकर जबरदस्त विवाद हुआ था। इसके बाद यह मामला कर्नाटक हाई कोर्ट में गया. जिसकी सुनवाई के कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि स्कूल में कोई भी धार्मिक चीजें पहनकर नहीं आ सकता है। इसके बाद यह मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में चला गया है।

ये भी पढ़ें

MP: नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 5.21 लाख परिवारों ने किया ‘गृहप्रवेश’

असम और मेघालय ने 50 साल पुराने सीमा विवाद सुलझाने के लिए किया करार 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें