फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की बुधवार सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि प्लेन को हाईजैक कर लिया गया है।
प्लेन के लैंड करते ही, अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जांच के लिए प्लेन में घुस गए। फिलहाल, प्लेन में किसी भी संदिग्ध हरकत या जांच के नतीजों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, प्लेन ने मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी। इसे बुधवार सुबह 4:15 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन इससे पहले ही इसे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।
एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सुबह करीब 9:00 बजे एक छोटा डिस्ट्रेस सिग्नल मिला। इसके बाद, प्लेन को सुबह करीब 9:10 बजे जयपुर डायवर्ट किया गया। यह सुबह करीब 9:45 बजे जयपुर में लैंड हुआ। प्लेन को आइसोलेशन बे में शिफ्ट कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें-
महाराष्ट्र में कचरे से ऊर्जा बनाने की पहल; CM फडणवीस का बड़ा निर्देश



