36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियानए साल के जश्न के लिए हिमाचल तैयार

नए साल के जश्न के लिए हिमाचल तैयार

शिमला, कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, चम्बा के साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों का होटल पैक।

Google News Follow

नववर्ष के जश्न के लिए हिमाचल प्रदेश तैयार है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के होटलों में 100 फीसदी बुकिंग हो गई है। ट्रेन और हवाई उड़ान पूरी तरह से पैक हैं। उम्मीद है कि नए साल पर प्रदेश में करोड़ों का कारोबार होगा। साथ ही नए साल पर बर्फबारी होने की भी उम्मीद है। इससे नए साल का जश्न दोगुना हो जाएगा। ताजा हिमपात के बाद पर्यटक मस्ती करने के लिए पर्यटन मनाली, नारकंडा, डलहौजी आदि स्थलों में पहुंचे। इस जश्न के लिए लाखों पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटन नगरी मनाली में नया साल मनाने की धूम शुरू हो गई है।

नववर्ष के जश्न के लिए प्रदेश में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने भी विशेष प्रबंध किए हैं। सरकार और स्थानीय प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी है। खासकर सैलानियों से सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है। पर्यटन की दृष्टि से शिमला, परवाणू व पंडोह आदि स्थानों के प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की संख्या के सही आकलन के लिए ड्रोन की व्यवस्था की गई है। शिमला, धर्मशाला, मनाली, डलहौजी, कसोल, अटल टनल आदि पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।    

हिमाचल में जश्न मनाने पहुंचे लाखों सैलानियों के लिए खाने-पानी की समस्या ना हो, इसे देखते हुए सरकार ने 2 जनवरी तक  होटल, रेस्तरां, भोजनालय, चाय के स्टाल 24 घंटे खुले रखने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश की शक्तिपीठों के कपाट भी दिन-रात खुले रहेंगे। नए साल में शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ से बचने के लिए यह व्यवस्था की गई है। होटलों में डीजे पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार देर रात तक होटलों में नए साल की पार्टी चलेगी। 

ये भी देखें 

छुट्टियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान? भारत के इन खूबसूरत जगहों का करें चुनाव

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें