31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाकांगड़ा: भारी बारिश ​का​ कहर, पंजाब-हिमाचल रेल लाइन हुई ठप्प

कांगड़ा: भारी बारिश ​का​ कहर, पंजाब-हिमाचल रेल लाइन हुई ठप्प

आईएमडी ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।​ भारी बारिश की स्थिति में भूस्खलन की घटनाओं में वृद्धि होने की संभावना है।

Google News Follow
​हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कहर बरपा रखा है​|​ ​पंजाब और हिमाचल ​प्रदेश ​को जोड़ने वाला रेलवे का मिल ब्रिज भारी बारिश के कारण बह गया है। बारिश के कारण लगातार उठ रहा चक्की नदी का ऐतिहासिक पुल ​भी​ न​दी में बह जाने के कारण रेल सेवा ठप्प पड़ गयी है|
​ऐतिहातिक तौर पर रेल विभाग द्वारा बारिश और भूस्खलन की घटना को ​​देखते हुए ​अगस्त के पहले सप्ताह में ट्रेन सेवा रोक दी गई थी।​​ ​अब भी भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और इससे सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। जहां एक तरफ ​चक्की​​ नदी पर बना पुल बह गया, वहीं दूसरी तरफ एक बस नियंत्रण खोकर घाटी के किनारे पर जा घुसी​, लेकिन​ बस को घाटी में गिरने से बचा लिया गया।

​पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई घर गिर गए हैं और कुछ ​क्षतिग्रस्त हो गए हैं। धर्मशाला-कांगड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सकोह में भूस्खलन के कारण तीन घंटे तक मार्ग बंद रहा। जिला मंडी में नौहाली के रास्ते पडर-जोगिंद्रनगर मार्ग पर पत्थर और ​बिजली​ ​ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है​|​ ​

​हिमाचल प्रदेश के चंबा भरमौर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे में फंसी एक बस बाल-बाल बच गई। चंबा के डलहौजी से पटियाला जा रही एक बस का आज यानि शनिवार की सुबह उस समय एक्सीडेंट हो गया, जब सड़क का एक हिस्सा धंस गया​|​ ​लेकिन ​​​यह​ तो अच्छा रहा कि यह बस घाटी में गिरने से बच गई।

मौसम विभाग के ​अनुसार​​ अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है​|​आईएमडी ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।​ भारी बारिश की स्थिति में भूस्खलन की घटनाओं में वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने जनता को नोटिस जारी किया है​|​​ स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नदियों और नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। ​

 यह भी पढ़ें-

CBI को जांच ​की ​राज्य की ​अनुमति अनिवार्य​​ में फेरबदल ! – शिंदे सरकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें