31.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाहिंदी का पहला समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड', जानिए इसका इतिहास

हिंदी का पहला समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’, जानिए इसका इतिहास

30 मई को पहले हिंदी समाचार पत्र का प्रकाशन हुआ था।

Google News Follow

आज यानी 30 मई का दिन हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी पत्रकारिता के उद्भव एवं विकास में कानपुर के पंडित जुगल किशोर शुक्ल के ‘उदन्त मार्तण्ड’ अखबार का अहम योगदान है। हिंदी भाषा में ‘उदन्त मार्तण्ड’ नामक पहला समाचार पत्र आज ही के दिन यानी 30 मई 1826 में निकाला गया था। उदन्त मार्तण्ड का शाब्दिक अर्थ है ‘समाचार-सूर्य‘। पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने इसे कलकत्ता से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के तौर पर शुरू किया था। इसके प्रकाशक और संपादक भी वे खुद थे।

औपनिवेशिक ब्रिटिश भारत में हिंदुस्तानियों के हक की बात करना बहुत बड़ी चुनौती बन चुका था। उस दौर में पेशे से वकील कानपुर निवासी पं.जुगल किशोर शुक्ल हिंदी भाषी लोगों तक खबरों को पहुंचाने के लिए पहले हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ की शुरुआत की थी। यह साप्ताहिक अखबार था, जो हर हफ्ते मंगलवार को पाठकों तक पहुंचता था।

हालांकि उन दिनों अंग्रेजी के बाद उर्दू और बांग्ला भाषा का प्रभाव अधिक था। अन्य राज्यों में पाठकों तक अखबार को पहुंचाने के लिए डाक की सेवा लेनी पड़ती थी जो काफी महंगी पड़ती थी। आर्थिक तंगी की वजह से 4 दिसंबर 1826 को उदंत मार्तंड अखबार को बंद करना पड़ा। अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में अखबार के प्रकाशन के कई दशकों बाद हिंदी अखबार प्रकाशित हुआ था, जो सफल नहीं हो पाया। 19वीं शताब्दी के अंत और 20वीं शताब्दी के प्रारंभ में हिंदी के अनेक दैनिक समाचार पत्र निकले जिनमें हिन्दुस्तान, भारतोदय, भारतमित्र, भारत जीवन, अभ्युदय, विश्वमित्र, आज, प्रताप, विजय, अर्जुन आदि प्रमुख हैं।

आज हिंदी पत्रकारिता देश में सर्वोच्च स्थान पर है। और लोकतंत्र के एक स्तंभ के रूप में काम कर रही है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद तीव्र गति से हिंदी पत्रकारिता ने प्रगति की है भारत के समाचार पत्र पंजीयक के अनुसार भारत में सर्वाधिक समाचार पत्र हिंदी भाषा में ही प्रकाशित हो रहे हैं जबकि दूसरे स्थान पर अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र हैं। सभी पत्रकारों को सम्मानित करने एवं हिंदी पत्रकारिता जो भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मजबूती से खड़ा है, उसे सम्मान देने के लिए हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।

ये भी देखें 

पहलवानों का बड़ा ऐलान गंगा में बहाएंगे मेडल, इंडिया गेट पर करेंगे आमरण अनशन

CSK ने 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीता, धोनी ने जडेजा को गोद में उठाकर मनाया जश्न

फिल्म सावरकर का टीजर हुआ रिलीज, किरदार के लिए रणदीप ने ऐसे घटाया वजन

साक्षी का हत्यारा साहिल खान क्यों पहन रखा है कलवा और रुद्राक्ष, हुआ बड़ा खुलासा         

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें