28.3 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाअस्तित्व के लिए हिन्दुओं को हथियार उठाना होगा- यति नरसिंहानंद सरस्वती 

अस्तित्व के लिए हिन्दुओं को हथियार उठाना होगा- यति नरसिंहानंद सरस्वती 

इस महापंचायत का आयोजन यहां बुराड़ी मैदान में 'सेव इंडिया फाउंडेशन' के प्रीत सिंह द्वारा किया गया। हालांकि, दिल्ली प्रशासन ने इस आयोजन की अनुमति नहीं दी थी।

Google News Follow

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी मैदान में रविवार को हुई हिन्दू महापंचायत में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने हिंदुओं से अपना अस्तित्व बचाने के लिए हथियार उठाने का आह्वान किया। मुसलमानों के खिलाफ विवादित और अभद्र टिप्पणी करने के लिए प्रसिद्ध नरसिंहानंद ने अपनी टिप्पणी से यह कहकर एक और विवाद खड़ा कर दिया कि अगर कोई मुस्लिम भारत का प्रधानमंत्री बना तो 20 साल में 50 प्रतिशत हिंदू धर्म परिवर्तन कर लेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महापंचायत के एक वीडियो में नरसिंहानंद यह कहते हुए नजर आए कि यही हिन्दुओं का भविष्य होगा। यदि आप इस भविष्य से बचना चाहते हैं तो आदमी बनें और हथियार उठाएं।

इस महापंचायत का आयोजन यहां बुराड़ी मैदान में ‘सेव इंडिया फाउंडेशन’ के प्रीत सिंह द्वारा किया गया। हालांकि, दिल्ली प्रशासन ने इस आयोजन की अनुमति नहीं दी थी। रविवार के कार्यक्रम में कई अन्य हिंदू नेता भी शामिल हुए।

इसी संगठन ने पूर्व में हरिद्वार में और दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी तरह के विवादास्पद कार्यक्रम आयोजित किए थे, जहां मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए थे। प्रीत सिंह को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर कार्यक्रम में अभद्र भाषा बोलने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

नरसिंहानंद इससे पहले भी विवादित बयानबाजी के मामलों में शामिल रहे हैं। पिछले वर्ष 17 से 19 दिसंबर के बीच हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में भी मुसलमानों के खिलाफ अत्यधिक भड़काऊ भाषण देने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। नरसिंहानंद हरिद्वार में विवादित बयान से जुड़े मामले में जमानत पर हैं।

यह भी पढ़ें-

Lakhimpur Kheri case: मिश्रा की बेल पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला  

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें