28.4 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाबड़ा खुलासा: मुर्तजा ने ISIS से जुड़ी लड़की को तीन बार ट्रांसफर...

बड़ा खुलासा: मुर्तजा ने ISIS से जुड़ी लड़की को तीन बार ट्रांसफर किया था पैसा 

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला अहमद मुर्तजा अब्बासी के के बारे में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह सब खेल हनी टैप से शुरू हुआ था और यहां तक पहुंचा। जबकि उसके पिता मुर्तजा के बीमारी का जिक्र मामले को भटकाने की कोशिश करते रहे अब एटीएस ने मुर्तजा के पिता को भी पूछताछ के लिए एक नोटिस भेजा है।

पूछताछ में मुर्तजा ने एटीएस को बताया कि शुरू में उसे एक मेल मिला था। जो एक लड़की  के नाम पर था। इसके बात आगे बड़ी तो आईएसईएस के चंगुल में फंसे मुर्तजा को लड़की ने अपना एक फोटो भेजकर मिलाने का वादा किया था। बात इतनी आगे बाद चुकी थी कि मुर्तजा ने उस लड़की के मदद के लिए चार हजार रुपया भी भेजा था। इसके बाद मुर्तजा आईएसआईएस में शामिल होने की तैयारी करने लगा। उसकी आईएसआईएस के लोगों से भी बात होने लगी।

पूछताछ में अब्बासी ने बताया कि मेल करने वाली लड़की के बैंक अकाउंट में तीन बार पैसे ट्रांसफर किया। वहीं, मुर्तजा के पिता को भी एटीएस में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। बता दें कि मुर्तजा के पिता मुनीर अहमद अब्बासी ने उसके बीमारी और इलाज के बारे में बात कही थी। अब एटीएस उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।
ये भी पढ़ें 

UNHRC: रूस को बाहर करने की उठी मांग, India पर दुनिया की निगाहें 

Andra Pradesh: पूरी कैबिनेट ने CM को सौंपा इस्तीफा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें