29.9 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026
होमदेश दुनियामुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा!

मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा!

कार और लग्जरी बस के बीच टक्कर एक महिला समेत चार की मौत।

Google News Follow

Related

मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और लग्जरी बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत चार यात्रियों की मौत हो गई। घटना महालक्ष्मी मंदिर के पास तड़के करीब 3 या 3:30 बजे हुई, जो दहाडू तालुका में चरोती से लगभग पांच किलोमीटर दूर है।

मंगलवार की सुबह गुजरात से मुंबई की ओर आ रही एक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक लग्जरी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल थी। साथ ही लग्जरी बस चालक व तीन अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के नाम मोहम्मद अब्दुल कलाम सलाम हाफिज (36), इब्राहिम दाऊद (60), आसियाबेन कलेक्टर (57), इस्माइल मोहम्मद डेरई (42) हैं।

इस बीच, स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने के बाद, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को कासा के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि 8 जनवरी को इसी इलाके में एक हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई थी।

ये भी देखें 

पाक: ​नमाज पढ़ते समय मस्जिद में धमाका​: पेशावर थर्राया, कई लोगों की मौत​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,329फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें