31 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमक्राईमनामाधनबाद के जोगता इलाके में भू-धंसान से घर जमींदोज, कई जगहों पर...

धनबाद के जोगता इलाके में भू-धंसान से घर जमींदोज, कई जगहों पर फटी धरती!

भू-धंसान की वजह से इलाके में धरती कई जगहों पर फट गई और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है| 

Google News Follow

Related

झारखंड के धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र में सोमवार को भू-धंसान की बड़ी घटना हुई है। इसमें एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि भू-धंसान के ठीक पहले जोरदार आवाज और कंपन के बाद घर के सदस्य तेजी से घर से बाहर निकाले और किसी तरह अपनी जान बचा पाए।

भू-धंसान की वजह से इलाके में धरती कई जगहों पर फट गई और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग (भारतीय कोकिंग कोल लिमिटेड) बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। जो मकान जमींदोज हुआ है, वह कल्याणी देवी नामक महिला का है।

उन्होंने बताया कि “तेज धमाके के साथ पूरा घर धंस गया। हम उसके ठीक पहले घर छोड़कर बाहर भागे। घर में रखा अनाज, कपड़े और सारा सामान मलबे में दब गया। अब खाने-पहनने के लिए कुछ नहीं बचा है।”

उन्होंने प्रशासन और बीसीसीएल से घर, बच्चों के लिए खाने-पीने की सामग्री और मुआवजे की मांग की। पीड़ित परिवार का कहना है कि ब्याज पर पैसे लेकर घर बनाया गया था, जो अब धंसान में खत्म हो गया है।

स्थानीय निवासी इंद्रदेव भुइयां ने कहा कि इस घटना के लिए बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता।

घटना की जानकारी मिलने पर बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मीडिया के सवालों पर उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया और नाराज हो गए।

धनबाद कोयलांचल के बड़े इलाके में पिछले सात दशकों से भूमिगत आग लगातार धधक रही है। हर साल भू-धंसान की दर्जनों घटनाएं होती हैं और ऐसे हादसों के बीच लाखों की आबादी जोखिम उठाकर यहां रह रही है।

यह भी पढ़ें-

भारतीय विदेश सचिव ने काठमांडू में नेपाली सेना को सैन्य वाहन भेंट किए!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,472फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें