29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाहूती विद्रोहियों ने अमेरिकी विमानवाहक पोत को निशाना बनाकर किया दूसरा हमला!

हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी विमानवाहक पोत को निशाना बनाकर किया दूसरा हमला!

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लाइनों और जहाजों पर हूती ग्रुप के हमले बंद नहीं होने के मिलिट्री एक्शन जारी!

Google News Follow
यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को उत्तरी लाल सागर में एक अमेरिकी विमानवाहक पोत को निशाना बनाकर दूसरा हमला किया। इससे पहले अमेरिकी सेना ने हूती ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।अमेरिकी हमले शनिवार शाम से शुरू हुए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लाइनों और जहाजों पर हूती ग्रुप के हमले बंद नहीं होने के मिलिट्री एक्शन जारी रखने की कसम खाई।

 

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने एक बयान में कहा, ‘हमारे देश के खिलाफ जारी अमेरिकी हमलों के जवाब में… हमारे सशस्त्र बलों ने 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी बार उत्तरी लाल सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस हैरी ट्रूमैन को बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया।’

सरिया ने कहा, “हमारे सशस्त्र बलों ने एक शत्रुतापूर्ण हमले को नाकाम करने में कामयाबी हासिल की, जिसे दुश्मन हमारे देश के खिलाफ करने की तैयारी में था। कई रॉकेट और ड्रोन दागे गए जिससे दुश्मन के युद्धक विमानों को वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा।”

प्रवक्ता ने यह भी वादा किया कि अगर अमेरिकी हवाई हमले जारी रहे तो वे क्षेत्र में सभी अमेरिकी नौसैनिक और वाणिज्यिक जहाजों पर हमले बढ़ाएंगे।

इस बीच, यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हूती ग्रुप के खिलाफ उसका अभियान जारी है। बयान में हूती ठिकानों के खिलाफ ताजा हवाई हमलों का जिक्र किया गया।

हूती टीवी अल-मसीरा ने बताया कि सोमवार को अमेरिकी हवाई हमलों ने पश्चिमी प्रांत होदेइदाह के दक्षिण में जाबिद जिले में एक फैक्ट्री और उत्तर-पूर्वी प्रांत अल-जौफ में गवर्नरेट की इमारत को निशाना बनाया। हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

सना में हूती संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है, जिसमें पांच बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि 98 अन्य घायल हुए हैं। मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें-

एआई: एरिक्सन, वोल्वो ग्रुप और भारती एयरटेल ने की एक रिसर्च पार्टनरशिप की घोषणा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें