29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामामणिपुर से हथियारों और विस्फोटकों का भारी जखीरा जब्त

मणिपुर से हथियारों और विस्फोटकों का भारी जखीरा जब्त

मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों को रोकने के लिए पहाड़ी और घाटी जिलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Google News Follow

मणिपुर में सुरक्षा बलों के एक ऑपरेशन में हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त करने की सनसनीखेज खबर सामने आयी है। मणिपुर पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है कि, सुरक्षा बलों ने काकचिंग और थौबल जिलों में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मणिपुर के काकचिंग और थौबल जिलों इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसी के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त किए। काकचिंग जिले के तुरेनमेई में वाबागई नातेखोंग से हथियारों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया है।

जब्त की गई वस्तुओं में मैगजीन के साथ तीन कार्बाइन, एक एयर गन राइफल, दो सिंगल बैरल राइफल, मैगजीन के साथ एक 9 मिमी पिस्तौल, डेटोनेटर के बिना 14 ग्रेनेड, एक मोर्टार, दो एमके-III ग्रेनेड, विस्फोटक आईईडी का एक संदिग्ध कंटेनर शामिल है जिसका वजन 4.755 किलोग्राम है। चार डेटोनेटर, छह आंसू गैस के गोले, दो एंटी-रायट रबर की गोलियां, एक स्टिंगर कारतूस, दो ट्यूब लॉन्चर, तीन आर्मिंग रिंग, 34 लाइव राउंड, 25 विस्फोटक कारतूस, 187.62 मिमी फायरिंग केस और 10 फायरिंग विस्फोटक कारतूस।

सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के चिंगखम चिंग इलाके से मैगजीन के साथ एक एसएमजी कार्बाइन, एक एसएसबीएल, मैगजीन के साथ एक पिस्तौल, एक इंसास एलएमजी मैगजीन, एक 81 मिमी मोर्टार शेल, चार हैंड ग्रेनेड, तीन डेटोनेटर बरामद किए।

यह भी पढ़ें:

रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, आईसीयू में इलाज शुरू

Pakistan: कराची में जिन्ना एयरपोर्ट के पास बम विस्फोट, 2 चीनियों की मौत !

दिल्ली पुलिस को मिला अवैध हथियारों का कारखाना; माशूक अली और इकराम गिरफ्तार!

मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों को रोकने के लिए पहाड़ी और घाटी जिलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके आलावा, सुरक्षा बलों ने सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील बिंदुओं पर सख्ती से एनएच-2 पर आवश्यक सामान ले जाने वाले 349 वाहनों की जाँच की।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें