24 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियामानवाधिकार निगरानी 2025: नागरिक स्वतंत्रता में पाक के हालात पर ​चिंता जताई​!

मानवाधिकार निगरानी 2025: नागरिक स्वतंत्रता में पाक के हालात पर ​चिंता जताई​!

​सिविकस मॉनिटर की 'मानवाधिकार निगरानी सूची 2025' के अनुसार, पाकिस्तान की स्थिति अब 'दमित' के रूप में वर्गीकृत है, जिसका अर्थ है कि देश में सिविक स्पेस काफी सीमित है।

Google News Follow

Related

एक नवीनतम वैश्विक रिपोर्ट में पाकिस्तान में नागरिक स्वतंत्रता के संबंध में गंभीर चिंता व्यक्त की गई। यह रिपोर्ट दुनिया भर में सिविल सोसाइटी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे नागरिक समाज संगठनों और कार्यकर्ताओं के एक ग्लोबल गठबंधन ने सोमवार को जारी की।

पाकिस्तान को अपनी निगरानी सूची में शामिल करने का कारण बताते हुए सिविकस ने कहा कि देश में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकारों को निशाना बनाए जाना, मानवाधिकार आंदोलनों, विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई और डिजिटल प्रतिबंध इसकी वजह है।

सिविकस मॉनिटर की ‘मानवाधिकार निगरानी सूची 2025’ के अनुसार, पाकिस्तान की स्थिति अब ‘दमित’ के रूप में वर्गीकृत है, जिसका अर्थ है कि देश में सिविक स्पेस काफी सीमित है।

सिविकस ने आतंकवाद विरोधी अधिनियम का भी जिक्र किया, जिसका इस्तेमाल मौजूदा पाकिस्तानी शासन ने वर्ष 2024 के दौरान पश्तून तहफुज आंदोलन पर प्रतिबंध लगाने के लिए किया था।

रिपोर्ट में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, वकीलों और अन्य दलों के खिलाफ आरोपों, कार्रवाइयों और हमलों को राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा बताया गया है।

रिपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम (पीईसीए) के तहत पत्रकारों को निशाना बनाए जाने का भी उल्लेख किया गया, जिन पर राज्य संस्थाओं के खिलाफ झूठी कहानियां फैलाने का आरोप है।

सिविकस ने कहा, “विपक्ष और जातीय अल्पसंख्यक समूहों के विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई, पत्रकारों को निशाना बनाया जाना और डिजिटल प्रतिबंध, पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों के अनुरूप नहीं हैं। वे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति द्वारा की गई सिफारिशों के भी खिलाफ हैं।”

 
यह भी पढ़ें-

चैंपियंस ट्रॉफी ​2025: ​टीम की जीत के बाद कार्तिक ने कहा, रोहित सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक​​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,103फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें