29 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमदेश दुनियामोदी सरकार के इस फैसले से मेवात में निकाह की मची होड़

मोदी सरकार के इस फैसले से मेवात में निकाह की मची होड़

Google News Follow

 मोदी सरकार कैबिनेट द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 18 के बजाय 21 साल करने के प्रस्ताव से देशभर में खलबली मच गई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के कई हिस्सों अपनी बेटियों को शादी या निकाह जल्द कर देना चाहते हैं। खबरों में कहा गया है कि हरियाणा  मुस्लिम बहुल गांवों में लोग अपनी बेटियों की शादी करने  के लिए लड़का ढूंढ रहे हैं। यहां लगातार शादियां हो रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार के इस प्रस्ताव के बाद लोग ऐसा लड़का ढूंढ रहे हैं जो कुछ ही दिनों में निकाह करने के लिए तैयार हो जाए।

नूंह में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद ने बताया कि, हम इस कानून का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून उन लड़कियों के लिए ठीक है जो पढ़ी लिखी हैं, जिनका जीवन में कुछ करने का लक्ष्य रखा है। लेकिन जिनका कोई लक्ष्य नहीं है, उनको उनके माता-पिता शादी नहीं हो पाने पर बोझ समझते हैं।
   

गौरतलब है कि हरियाणा के मेवात में लड़कियों की जल्दी शादी करने का चलन है। खबरों में बताया कि सप्ताहभर में यहां सैकड़ो शादियां हुई हैं। इन लड़कियों की उम्र 18-20 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां के मौलवियों से अच्छे लड़के बताने के लिए कहा जा रहा है। इतना ही नहीं अजान के समय इस संबंध में घोषणा भी की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया  कि सरकार के इस प्रस्ताव से गैर जातीय कई जोड़े भी शादियां कोर्ट में की है। वहीं, लड़कियों ने सरकार के इस प्रस्ताव से खुश हैं और मांग की हैं शादी की 18 से बढ़ाकर 21 साल की जाए।साथ यह भी कहा जा रहा है कि जब तक यह कानून पास नहीं हो जाता तब तक  विवाह पंजीयन पर रोक लगे।

ये भी पढ़ें 

UP-हरियाणा के बाद अब एमपी में भी तोड़फोड़ करने वालों से होगी वसूली 

PM ने अमूल प्लांट की आधारशिला रखी, बनारस की इस मिठाई का किया जिक्र

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें