31 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
होमदेश दुनिया'हर दिन बदल रहा हूं…', सुभाष घई के इस बयान ने फैंस...

‘हर दिन बदल रहा हूं…’, सुभाष घई के इस बयान ने फैंस को सोचने पर किया मजबूर!

इस बीच, उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उम्र और अनुभव के साथ-साथ सोच में बदलाव को अपनाना कितना जरूरी है।

Google News Follow

Related

फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ बदलाव आते रहते हैं, लेकिन इसमें वही कलाकार टिकते हैं जो इन बदलावों के साथ खुद को ढाल लेते हैं। ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई, जिन्होंने हर दौर में अपना नया नजरिया पेश किया। इस बीच, उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उम्र और अनुभव के साथ-साथ सोच में बदलाव को अपनाना कितना जरूरी है।

सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, वह एक आर्टिस्टिक पोर्ट्रेट है। इस पोर्ट्रेट में वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने चश्मा पहना हुआ है और अपने हाथों में एक छड़ी पकड़ी हुई है। चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा है।

इसके पोर्ट्रेट के साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बदलाव को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे बदलाव पसंद है और यह बदलाव हर दिन प्रेरित करता है। चाहे समय हो, तकनीक हो, लोग हों, नजरिया हो, पेशा हो, सिनेमा हो, मनोरंजन हो, शिक्षा हो या थिएटर, हर चीज में बदलाव को अपनाना जरूरी है। मैं हर दिन उत्साह के साथ जीता हूं और नदी की तरह आगे बढ़ता हूं।”

उन्होंने कहा, ”इंसान को वही काम करना चाहिए, जिससे उसे प्यार हो या फिर जो काम वह करता है, उससे भी प्यार करना चाहिए।”

उनके इस पोस्ट पर फैन्स ने प्रतिक्रियाएं दीं।

एक यूजर ने लिखा, “आप आज भी उतने ही प्रेरणादायक हैं, जितने आप अपने करियर के शुरुआती दौर में थे।”

दूसरे यूजर ने लिखा, ”बदलाव को अपनाना ही सफलता की कुंजी है।”

अन्य यूजर्स ने उनके पोर्ट्रेट की भी तारीफ की और इसे शानदार बताया।

यह भी पढ़ें-

मध्य पूर्व तनाव बढ़ा, सेंसेक्स 1836 अंक गिरा, निवेशकों के डूबे 13.65 लाख करोड़!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें