29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनिया"मैं न तो हंस सकता हूं और न ही रो सकता हूं..."...

“मैं न तो हंस सकता हूं और न ही रो सकता हूं…” : ‘दादासाहेब फालके पुरस्कार’ के बाद क्या बोले मिथुन दा

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी काम किया है।

Google News Follow

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को इस साल का दादासाहेब फालके पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा इस पुरस्कार की घोषणा की गई। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मिथुन चक्रवर्ती को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चयन समिति ने कहा कि दादासाहेब फालके पुरस्कार मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है।

फिल्म जगत का सर्वोच्च माना गया ‘दादासाहेब फालके पुरस्कार’ 8 अक्टूबर को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा, मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। फालके पुरस्कार चयन समिति ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महान योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला लिया है। 8 अक्टूबर 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

नसरुल्लाह की मौत पर लखनऊ में शिया समाज ने किया ‘तीन दिन का बंद’!

Cabinet Meeting Decision:​​​ दे​शी​ गाय को राज्यमाता का दर्जा, चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला!

“हाँ, यह कोई कॉफ़ी शॉप नहीं है”, मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने वकील पर ​कसा​ तंज​!

फाल्के अवॉर्ड की घोषणा के बाद मिथुन चक्रवती ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मेरे पास बोलने के लिए कोई भाषा नहीं है, मैं न तो हंस सकता हूं और न ही खुशी से रो सकता हूं। यह उस लड़के के लिए बहुत बड़ा सम्मान है जिसने नीचे से ऊपर तक संघर्ष किया है और उसे ऐसा सम्मान दिया गया है। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, मैं यह पुरस्कार अपने परिवार और प्रशंसकों को समर्पित करता हूं।

बता दें की, मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी काम किया है। साथ ही वर्तमान में मिथुन चक्रवर्ती राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। इसके अलावा उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें