मांझी का विवादित बयान: “मैं राम को नहीं मानता, राम कोई भगवान नहीं!”

ऐसे ब्राह्मणों से दूर रहना चाहिए| उनसे पूजा पाठ नहीं कराना चाहिए| आप लोग पूजा पाठ करना बंद कर दीजिए| उन्होंने कहा कि शबरी के झूठे बेर को राम ने खाया था|

मांझी का विवादित बयान: “मैं राम को नहीं मानता, राम कोई भगवान नहीं!”

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं| जमुई जिले के सिकंदरा में भीमराव अंबेडकर जयंती में शामिल होने आए मांझी ने लोगों को संबोधित करते हुए भगवान राम पर ही सवाल उठा दिए|  उन्होंने कहा कि  राम कोई भगवान नहीं हैं|

उन्होंने कहा कि वह रामायण लिखने वाले वाल्मीकि और तुलसीदास को मानते हैं, पर राम को नहीं जानते| वे यहीं नहीं रुके| उन्होंने आगे कहा कि राम भगवान थोड़े ही थे, वे तो तुलसीदास और बाल्मीकि रामायण के पात्र थे|  उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा पाठ करने से कोई बड़ा नहीं होता| उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को पूजा पाठ करना बंद कर देना चाहिए|

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी द्वारा इससे पहले भी विवादित बयान दिया जा चुका है| अपने विवाद बयान से मांझी हमेशा चर्चा और समाज के एक विशेष वर्ग को निशाना बनाते आ रहे है|

ब्राह्मणों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो ब्राह्मण मांस और शराब पीते हैं, झूठ बोलते हैं| ऐसे ब्राह्मणों से दूर रहना चाहिए| उनसे पूजा पाठ नहीं कराना चाहिए| आप लोग पूजा पाठ करना बंद कर दीजिए| उन्होंने कहा कि शबरी के झूठे बेर को राम ने खाया था| अंबेडकर जयंती को लेकर सिकंदरा के हम पार्टी के विधायक प्रफुल्ल मांझी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था|

यह भी पढ़ें-

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद ‘The Delhi Files’ बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री!

Exit mobile version