29 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमदेश दुनियाIAS ने शेयर किया छुट्टी का मजेदार आवेदन पत्र !

IAS ने शेयर किया छुट्टी का मजेदार आवेदन पत्र !

पोस्ट पर अब तक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं| लोग पोस्ट पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं| 

Google News Follow

Related

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ मजेदार चीजें वायरल होती रहती हैं| कभी किसी दुकान के बोर्ड पर लिखी हुई मजेदार बात, तो कभी कोई मजेदार आवेदन पत्र| सोशल मीडिया पर कई बार छुट्टी के लिए दिए गए मजेदार आवेदन पत्र वायरल हुए हैं|

जिन्हें पढ़ने के बाद हंसते-हंसते लोगों का पेट में दर्द होने लगता है| ऐसा ही एक छुट्टी का आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर हर कोई हंसे जा रहा है| इस आवेदन पत्र को आईएएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया है|

आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये छुट्टी का आवेदन पत्र शेयर किया है| जो काफी मजेदार तरीके से लिखा गया है| इस आवेदन पत्र में लिखा है, सेवा में…श्रीमान मास्सब, माध्मिक पाठशाला बुंदेलखंड,माहानुभव| तो मस्साब ऐसो है कि दो दिना से चड़ रओ है जो बुखार और उपर से जा नाक बह रह सो अलग| जई के मारे हम स्कूल नई आ पाहे| तमाए पाउ पर के निवेदन है कि दो-चार दिना की छुट्टी दे देते, तो बड्डो अच्छो रहतो और हम नई आए तो कोन सा तमाओ स्कूल बंद हो जै| तुमाओ… आग्याकारी शिष्य… कलुआ|

छुट्टी के लिए लिखा गया ये आवेदन पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|  लोगों को ये पत्र काफी पसंद आ रहा है| पोस्ट पर अब तक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं| लोग पोस्ट पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें-

​​​​देश के 29वें थल सेनाध्यक्ष की कमान संभाले जनरल मनोज पांडे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,006फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें