पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित के विवादित बयान ने क्षेत्रीय सुरक्षा और कूटनीतिक मर्यादा लांघ दी है। एक टीवी चर्चा के दौरान अब्दुल ने कहा कि यदि अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान को भारत पर हमला करना चाहिए। भारत के मुंबई और नई दिल्ली को निशाना बनाया जा सकता है। अब्दुल के बयान सामने आते ही विभिन्न मंचों पर तीखी प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं।
एक टीवी चर्चा के दौरान बासित ने कहा, “अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है तो हमें बिना सोचे-समझे भारत, मुंबई, नई दिल्ली पर हमला करना होगा। हम इसे नहीं छोड़ेंगे, बाद में देखेंगे क्या होता है।” अब्दुल बासित ने इस विचार को ऐसा होना लगभग असंभव है, लेकिन इसके बावजूद उसने इस तर्क को बार बार दोहराया।
अब्दुल ने कहा, “अगर कोई हमें बुरी नज़र से देखता है तो पाकिस्तान के पास भारत पर जहाँ चाहे हमला करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होगा। हम ऐसा नहीं चाहते और भारत भी ऐसा नहीं चाहता।” इस तरह के बयानों में मुंबई और नई दिल्ली जैसे प्रमुख भारतीय शहरों का उल्लेख होने से मामला और संवेदनशील हो गया है।
Former Pakistani High Commissioner to India Abdul Basit thinks if USA or any other country attacks Pakistan then Pakistan should attack India and we will see what happens after that.
Pakistan's existence is a threat to India. Everyone in Pakistan is a Jihadi. Anyone who doesn't… pic.twitter.com/5fmhhFx9S9
— Incognito (@Incognito_qfs) March 21, 2026
बता दें की अब्दुल बासित भारत में 2014 से 2017 तक पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चूका हैं। उसके कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के संबंध पहले से ही जटिल और तनावपूर्ण रहे थे। ऐसे में अब्दुल के इस बयान को गंभीरता से देखा जाना चाहिए।
हालाँकि पाकिस्तान क्षेत्रीय तनाव में उलझा हुआ है। विशेषज्ञों की माने तो अमेरिका के कहने पर पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान के साथ संघर्ष शुरू कर चूका है। अब तक पाकिस्तान ने काबुल, कंदहार सहित कई अफगानी रिहायशी इलाकों पर बमबारी की है।
दौरान बसीत ने भले ही यह बयान एक काल्पनिक परिदृश्य के रूप में दिया हो, लेकिन इस तरह की भाषा क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के लिए चिंता का कारण बन सकती है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में, जब भू-राजनीतिक तनाव पहले से ही उच्च स्तर पर हैं, ऐसे बयान कूटनीतिक संवाद को प्रभावित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
उगादी तोहफा: बेंगलुरु में पानी बिलों पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी!
असम में कुछ इलाकों तक सिमट गई है कांग्रेस: दिप्लु रंजन सरमा!
कमर्शियल एलपीजी आवंटन 50 प्रतिशत बढ़ा, जमाखोरी-कालाबाजारी पर छापेमारी तेज!
पाकिस्तान की बढ़ती मिसाइल क्षमता पर अमेरिका चिंतित, सख्त रुख की मांग!
