27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियामहाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जाना चाहते हैं, तो अब RTPCR टेस्ट की...

महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जाना चाहते हैं, तो अब RTPCR टेस्ट की जरूरत नहीं,जानें नई गाइडलाइन

Google News Follow

मुंबई। 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं। इस वजह से केंद्र सरकार ने नियमों में छूट देना शुरू कर दिया है। सरकार ने मंगलवार को टेस्टिंग से जुड़ी शर्तों में कुछ बदलाव किए। इसके मुताबिक, अब एक से दूसरे राज्य में जाने से पहले RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी नहीं होगा। नई गाइडलाइन के मुताबिक, अगर मरीज को 5 दिन से बुखार नहीं है तो उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने से पहले भी RT-PCR टेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना की स्थिति की भी जानकारी दी।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में रोज मिल रहे नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। हालांकि, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, असम, जम्मू-कश्मीर, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, और अरुणाचल प्रदेश में केस में बढ़ोतरी का ट्रेंड दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 13 राज्यों में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। 6 राज्यों में 50 हजार से एक लाख के बीच और 17 राज्यों में 50 हजार से कम एक्टिव केस है। देश में इस समय पॉजिटिविटी रेट 21% है। 26 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15% से ज्यादा है। गोवा में यह सबसे ज्यादा 49.6% है। पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक और राजस्थान में पॉजिटिविटी 30% से ज्यादा है। 6 राज्यों में यह रेट 5 से 15% है। सिर्फ 4 राज्यों में 5% से कम लोग संक्रमित मिल रहे हैं।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें