25 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमदेश दुनियासिंधिया को बधाई देने पहुंची इमरती रोने लगीं, ज्योतिरादित्य ने लगाया गले

सिंधिया को बधाई देने पहुंची इमरती रोने लगीं, ज्योतिरादित्य ने लगाया गले

Google News Follow

Related

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास और दफ्तर में बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है। सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी भी सिंधिया को बधाई देने दिल्ली पहुंची थीं। इमरती जब बधाई देने के लिए उनके दफ्तर पहुंची तो वह इतनी अधिक भावुक हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू छलक आए। यह दृश्य देख सिंधिया भी भावुक हो गए और आगे बढ़कर इमरती को गले लगा लिया।

इसके बाद दोनों के बीच 20 मिनट तक चर्चा हुई। पूर्व मंत्री इमरती देवी सिंधिया के कार्यालय में उनसे मिलने पहुंची थीं। पूर्व मंत्री ने अंदर पहुंचते ही कहा-महाराज साहब बधाई हो, सिंधिया ने बधाई स्वीकारने के साथ ही उनका हालचाल पूछा। इस दौरान इमरती भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू निकल आए। सिंधिया ने कहा कि रो क्यों रही रही हो, इमरती देवी ने कहा कि यह तो खुशी के आंसू हैं, यह सुन सिंधिया भी भावुक हो गए और आगे बढ़कर इमरती देवी को गले लगा लिया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,270फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें