31 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमदेश दुनियायादों की गलियों में अनिल कपूर, 'मलंग' के छह साल पूरे होने...

यादों की गलियों में अनिल कपूर, ‘मलंग’ के छह साल पूरे होने पर टीम का जताया आभार! 

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म में दिशा पटानी, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने अहम भूमिका अदा की थी।

Google News Follow

Related

फिल्मों में जहां हॉरर और थ्रिलर को लोग पसंद करते हैं, वहीं रोमांटिक एक्शन फिल्मों के भी कई दर्शक कायल हैं। ऐसी ही एक लोकप्रिय फिल्म ‘मलंग’ ने शनिवार को रिलीज के छह साल पूरे कर लिए हैं।

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म में दिशा पटानी, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने अहम भूमिका अदा की थी।

इस खास मौके पर अभिनेता अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म की पुरानी यादों को फिर से ताजा किया। उन्होंने लिखा, “इतने साल बाद भी मलंग का वही जोश और असर बरकरार है। मिले प्यार, पागलपन और यादों के लिए दिल से धन्यवाद।”

इसी के साथ ही, अभिनेता ने फिल्म के अहम कलाकारों और टीम को टैग किया है।

यह फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज हुई थी। प्यार, पागलपन, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म ने दर्शकों को खूब लुभाया था। इसकी शूटिंग गोवा की शानदार लोकेशन पर हुई थी। इसके गाने आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं।

इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी जबरदस्त रोमांस करते हुए दिखे थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो बदले, ड्रग्स और प्यार की एक कहानी के माध्यम से पुलिस और अपराधी के बीच के रोमांचक खेल को दिखाती है।

फिल्म की कहानी एक युवा लड़के अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो गोवा में सारा नाम की लड़की से मिलता है, जिसका किरदार दिशा पटानी ने निभाया था। दोनों को गोवा में एक दूसरे से प्यार हो जाता है, लेकिन कुछ घटनाएं उन्हें मुश्किलों में डाल देती हैं। इंस्पेक्टर अगाशे (अनिल कपूर) और माइकल (कुणाल खेमू) की एंट्री कहानी में ट्विस्ट लाती है।

फिल्म के गाने, जैसे ‘मलंग’ टाइटल ट्रैक, वेद शर्मा द्वारा रचित थे और काफी लोकप्रिय हुए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी, जिसके बाद इसे ओटीटी पर भी रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें-

​गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, 7 हार्डकोर माओवादी ढेर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,239फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें