29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियानगरोटा में ध्रुव बाइक रैली सेना ने दिया देश को भरोसा

नगरोटा में ध्रुव बाइक रैली सेना ने दिया देश को भरोसा

इस आयोजन का मुख्य मकसद आम जनता को यह बताना था कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है, लिहाजा उन्हें किसी भी सूरत में घबराने की जरूरत नहीं है।

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मंगलवार को भारतीय सेना की 16वीं कोर की तरफ से ‘ध्रुव मोटर बाइक रैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें कई जवानों ने हिस्सा लिया। इस खास मौके पर कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए।

इस आयोजन का मुख्य मकसद आम जनता को यह बताना था कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है, लिहाजा उन्हें किसी भी सूरत में घबराने की जरूरत नहीं है। इस कार्यक्रम में शामिल हुईं भाजपा विधायक देवयानी राणा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में पूरी जानकारी दी।

उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि हमें इस कार्यक्रम में शामिल होकर एक सुखद एहसास प्राप्त हुआ है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात रही कि इस कार्यक्रम में हमें कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुखातिब होने का मौका मिला।

साथ ही, हमें कई पूर्व सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसमें कई महिला सैन्य अधिकारी भी शामिल थीं। ऐसे गण्यमान्य लोगों से मुलाकात के दौरान हमें सामरिक जगत के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं, जिससे हमारा कुल मिलाकर ज्ञानवर्धन ही हुआ है। इस तरह के कार्यक्रम कई बार हमारे लिए लाभप्रद साबित होते हैं।

भाजपा विधायक ने कहा कि जिन सैन्य अधिकारियों ने अपना समस्त जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया, हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि हम ऐसे लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहें। उन्हें कभी इस बात का एहसास नहीं होने दें कि वो कभी अकेले हैं।

हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि हमारे किसी उपेक्षित व्यवहार से उन्हें ठेस न पहुंचे। उन्हें कभी इस बात का एहसास नहीं होना चाहिए कि राष्ट्र सेवा में उनकी ओर से समर्पित किया गया जीवन व्यर्थ चला गया। ऐसी स्थिति में हमारी भूमिका काफी अहम हो जाती है।

उन्होंने कहा कि हम विश्वास करते हैं कि हमारे लोग एकजुट होकर अपने सैन्य अधिकारियों का पूरा सम्मान करेंगे। उनके सम्मान में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके सम्मान को किसी भी प्रकार से ठेस नहीं पहुंचे। हम सभी लोग इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

कुल मिलाकर, मैं यही कहना चाहूंगी कि जीवनपर्यंत राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैन्य अधिकारियों का सम्मान करना हमारी प्राथमिकताओं की सूची में सबसे शीर्ष पर होना चाहिए। उसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता हमें स्वीकार नहीं है।

वहीं, जयपुर से आए प्रदूम्न सैनी ने इस बाइक रैली कार्यक्रम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग देशभक्ति की भावना से उत्साहित हैं। बाइक रैली के तहत हम लोग आगामी 14 जनवरी को निर्धारित स्थल पर पहुंचेंगे। भारतीय सेना और रॉयल एनफील्ड के तत्वावधान में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने इस ‘ध्रुव बाइक रैली’ के आयोजन के पीछे का उद्देश्य भी बताया। उन्होंने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच यह संदेश देना है कि भारतीय सेना उनके साथ हर परिस्थिति में है।

लिहाजा, उन्हें किसी भी सूरत में घबराने की जरूरत नहीं है। इस रैली के जरिए हम लोगों के बीच में यह संदेश देना चाहते हैं कि भारतीय सेना के साथ उनके मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। लिहाजा, उन्हें किसी भी सूरत में घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय सेना हर चुनौतीपूर्ण स्थिति में उनके साथ खड़ी है।

बाइक रैली में हिस्सा लेने वाले प्रदूम्न सैनी ने युवाओं से ड्रग्स छोड़ने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि ड्रग्स से अगर युवाओं का भविष्य खराब होगा, तो देश का भविष्य कैसे सुधरेगा? ऐसे में हमारी युवाओं से यही अपील है कि ड्रग्स का सेवन करना छोड़ें।

उन्होंने कहा कि मेहरबानी करके युवा वर्ग इस बात को समझे कि ड्रग्स उनके लिए स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। वे इसे छोड़ें और अगर किसी भी युवा को ड्रग्स का सेवन करते हुए देखें तो उन्हें भी इसे छोड़ने के लिए कहें।

यह भी पढ़ें-

बिना दवा तनाव चिंता दूर भगाएगी बिब्लियोथेरेपी जानें इसके आज फायदे 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें