28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमदेश दुनियागर्मियों में ककड़ी दे शीतलता, तन-मन स्वस्थ रखें बीमारियों से दूर!

गर्मियों में ककड़ी दे शीतलता, तन-मन स्वस्थ रखें बीमारियों से दूर!

गर्मियों में हेल्थ एक्सपर्ट ककड़ी के सेवन का सुझाव देते हैं, जिससे गर्मी संबंधित समस्याएं दूर रहती हैं और तन के साथ मन को भी कई फायदे मिलते हैं।

Google News Follow

Related

गर्मियों के मौसम में जब गर्मी और लू से परेशानी बढ़ जाती है, तब ककड़ी सबसे अच्छा और सस्ता उपाय साबित होती है। यह न सिर्फ शरीर और मन को ठंडक पहुंचाती है बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी कारगर होती है। ककड़ी को “शीतल फल” भी कहा जाता है क्योंकि इसमें 95 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है।

गर्मियों में हेल्थ एक्सपर्ट ककड़ी के सेवन का सुझाव देते हैं, जिससे गर्मी संबंधित समस्याएं दूर रहती हैं और तन के साथ मन को भी कई फायदे मिलते हैं।

ककड़ी शरीर में पानी की कमी दूर करती है। गर्मियों में पसीना ज्यादा आने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ककड़ी खाने से शरीर को प्राकृतिक तरीके से पानी मिलता है। यह पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और खनिजों से भरपूर होती है, जो पूरे दिन एनर्जी बनाए रखती है। गर्मी और लू से बचाव में मददगार है। ककड़ी का सेवन शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है। गर्मी में लू लगने की आशंका कम हो जाती है। इसे सलाद, रायता या जूस के रूप में लिया जा सकता है।

वजन घटाने में भी ककड़ी सहायक है। ककड़ी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें फाइबर भरपूर होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए ककड़ी रोजाना का आहार बन सकती है।

यही नहीं ककड़ी के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। ककड़ी पाचन तंत्र को सुधारती है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और गैस व ब्लोटिंग से राहत देता है। नियमित सेवन से पेट स्वस्थ रहता है।
यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। ककड़ी त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है। इसमें मौजूद पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की सूजन कम करते हैं। गर्मियों में चेहरे पर ककड़ी के टुकड़े रखने से ठंडक मिलती है और सनबर्न से बचाव होता है।

ककड़ी के सेवन के अन्य लाभ की बात करें तो यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार और हड्डियों को मजबूत बनाती है, आंखों की थकान कम करती है और इम्युनिटी बढ़ाती है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, ककड़ी का जूस लें, सलाद में टमाटर, प्याज और नींबू के साथ मिलाकर खाएं। इसे दही के साथ रायता बनाकर ले सकते हैं, साथ ही सैंडविच या रोल्स में इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि गर्मियों में रोजाना कम से कम एक ककड़ी जरूर खाएं। इसे अच्छी तरह धोकर, छीलकर या बिना छीले दोनों तरह से खा सकते हैं। ककड़ी सस्ती, आसानी से उपलब्ध और बिना किसी साइड इफेक्ट वाली होती है। गर्मी के मौसम में इसे अपने आहार में शामिल करके आप तन और मन दोनों को शीतल रख सकते हैं साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।

 
यह भी पढ़ें-

ईरान तेल कार्गो डायवर्जन खबरें गलत, सरकार ने दावे खारिज किए!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें