28 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमदेश दुनियाआयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज? जानिए यहां!

आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज? जानिए यहां!

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड धारक हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप कौन से अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

Google News Follow
सरकार की अलग-अलग योजनाओं के जरिए आज एक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें भारत सरकार की पीएम किसान योजना, अटल पेंशन योजना, आवास योजना जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, इस योजना को भी केंद्र सरकार ही चलाती है और इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।

जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। पर क्या आप ये जानते हैं आप किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन से अस्पताल हैं जिनमें आप आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

अगर आप भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि इस योजना में मुफ्त इलाज दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत कई अस्पातल रजिस्टर्ड हैं जिसमें सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पताल तक शामिल हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है वे उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं।

कैसे पता करें कौन सा अस्पताल है योजना में पंजीकृत?
अगर आपका आयुष्मान कार्ड बना है और आपको मुफ्त इलाज का लाभ लेना है, तो आप रजिस्टर्ड अस्पताल में ले सकते हैं
कौन सा अस्पातल इस योजना में पंजीकृत है ये चेक करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
फिर आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको ‘Find Hospital’ पर क्लिक करना है

इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने कुछ कॉलम खुले हैं जिनमें आपको जानकारी भरनी है
जैसे- राज्य, जिला, अस्पताल का प्रकार जैसी चीजें आपको भरनी हैं
फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें और सर्च पर क्लिक कर दें
इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं

अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है तो आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि इस कार्ड की लिमिट कितनी होती है। दरअसल, आप आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। जो बीमारियां इस योजना में कवर होती हैं आप उनका इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं।

 
यह भी पढ़ें-

मुंबई में 15 दिन पहले पहुंचा मॉनसून, 107 साल बाद मई में तबाही!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें