29.3 C
Mumbai
Thursday, May 21, 2026
होमदेश दुनियाभारत ग्लोबल प्लेयर्स को 1 ट्रिलियन डॉलर समुद्री निवेश अवसर : सोनोवाल!

भारत ग्लोबल प्लेयर्स को 1 ट्रिलियन डॉलर समुद्री निवेश अवसर : सोनोवाल!

इस प्रगति के केंद्र में तकनीक है।एआई-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स, डिजिटल बंदरगाह संचालन और स्वचालन हमारे बंदरगाहों को अधिक कुशल और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना रहे हैं।

Google News Follow

Related

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वैश्विक निवेशकों से भारत को निवेश और इनोवेशन हब के रूप में देखने का आग्रह किया और सरकार के 1 ट्रिलियन डॉलर के समुद्री निवेश रोडमैप पर प्रकाश डाला।

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने दिल्ली में राजदूतों की राउंडटेबल मीट की मेजबानी की। इस बैठक में मुंबई में 27-31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इंडिया मैरिटाइम वीक (आईएमडब्लू 2025) 2025 से पहले सहयोग पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में, हम अपने पोर्ट, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत, सस्टेनेबल और फ्यूचर-रेडी बनाने के लिए काम कर रहे हैं और इससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग के व्यापक अवसर खुलते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “ये अवसर 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के समुद्री निवेश रोडमैप को खोलते हैं, जिसमें बंदरगाहों और कार्गो टर्मिनल संचालन, मल्टी-मॉडल टर्मिनल, समुद्री सेवाओं, जहाज निर्माण, शिप रीसाइक्लिंग एंड शिप रिपेयर्स, ग्रीन हाइड्रोजन हब और सस्टेनेबल शिपिंग सॉल्यूशन के विकास में संयुक्त उद्यमों की प्रबल संभावना है।”

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने भी सत्र को संबोधित किया और बंदरगाह आधुनिकीकरण, अंतर्देशीय जलमार्ग विस्तार तथा ग्रीन एंड डिजिटल शिपिंग में सुधारों पर जोर दिया तथा निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी का आग्रह किया।

राज्य मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्सर इस बात पर जोर दिया है कि ‘बंदरगाह केवल समृद्धि के द्वार नहीं हैं, बल्कि भारत के भविष्य के द्वार हैं।’ इसी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, भारत अपने समुद्री क्षेत्र का आधुनिकीकरण कर रहा है ताकि यह राष्ट्र निर्माण, टेक्नोलॉजी अपनाने और सस्टेनेबल डेवलपमेंट का एक स्तंभ बन सके।”

उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे दुनिया इस क्षमता को समझ रही है, भारत ने समुद्री निवेश और साझेदारी में महत्वपूर्ण गति देखी है। वैश्विक कंपनियां जहाज निर्माण, बंदरगाह आधुनिकीकरण, स्मार्ट लॉजिस्टिक्स और ग्रीन शिपिंग में भारतीय समकक्षों के साथ हाथ मिला रही हैं।

इस प्रगति के केंद्र में तकनीक है।एआई-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स, डिजिटल बंदरगाह संचालन और स्वचालन हमारे बंदरगाहों को अधिक कुशल और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना रहे हैं।

आईएमडब्लू 2025 समुद्री मंत्रालय का द्विवार्षिक प्रमुख मंच है, जो भारतीय बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स के भविष्य को आकार देने के लिए नीति निर्माताओं, निवेशकों और विचारकों को एक साथ लाता है। 2025 का संस्करण मुंबई के नेस्को एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

‘वोटर अधिकार यात्रा’ मंच से पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी, भाजपा का हमला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,481फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें