31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियापहले पर इंडिया,दूसरे पर अमेरिका:UP-बंगाल से महाराष्ट्र आ रहे हो तो दिखाते...

पहले पर इंडिया,दूसरे पर अमेरिका:UP-बंगाल से महाराष्ट्र आ रहे हो तो दिखाते जाना निगेटिव रिपोर्ट,कारण ये है?

Google News Follow

मुंबई। राज्य में रविवार को मिले नए मरीजों की संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर अमेरिका है। वहां 30,701 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीसरे नंबर पर ब्राजील रहा। वहां 28,935 केस मिले। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 47 हजार के पार पहुंच गई है। इसमें से 6 लाख 68 हजार 353 मरीजों का इलाज चल रहा है। 70,284 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं। कुल मौतों के मामले में महाराष्ट्र दुनिया के 209 देशों से आगे है।

उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से ट्रेन के जरिए महाराष्ट्र में आने वाले यात्रियों को अब कोरोना की RT-PCR जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। यह रिपोर्ट 48 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने ‘ब्रेक द चेन’ के तहत इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किए हैं। इससे पहले सरकार ने गुजरात, राजस्थान, केरल, गोवा, और दिल्ली-NCR से आने वालों के लिए यह टेस्ट अनिवार्य किया था। प्रदेश में चिकन, मटन, मुर्गी और खाने-पीने के सामान की बाकी दुकानों को सप्ताह में सातों दिन खोला जा सकेगा। ये दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक खोली जा सकेंगी। दुकानदार ई-कॉमर्स सर्विस से सामान होम डिलीवरी कर सकेंगे।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें