36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाभारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच राष्ट्रधर्म के खिलाफ

भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच राष्ट्रधर्म के खिलाफ

Google News Follow

नागपुर । योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि रविवार यानी आज भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मैच राष्ट्रहित और राष्ट्रधर्म के खिलाफ है, क्योंकि क्रिकेट का खेल और आतंक का खेल एक साथ नहीं चल सकता। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 क्रिकेट विश्व कप के तहत यह मैच होना है। रामदेव ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस पर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, बालीवुड में नशे की लत भारत की युवा पीढ़ी के लिए खतरनाक है। जिन्हें लोग अपना रोल माडल मानते हैं, वे जब ऐसे केस में फंसते हैं तो लोगों को गलत प्रेरणा मिलती है।सारी इंडस्ट्री को मिलकर यह कचरा साफ करना चाहिए। वहीं, यह पूछे जाने पर कि उनका कहना था कि काले धन की देश में वापसी होने से ईंधन की कीमतें कम होंगी, तो उन्होंने कहा, मेरा कहना यह था कि पेट्रोल की कीमत कच्चे तेल की कीमतों के अनुरूप होनी चाहिए और उस पर कम टैक्स लगना चाहिए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें