31.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाभूकंप से तबाह होते तुर्की के लिए भारत ने भेजी मदद!

भूकंप से तबाह होते तुर्की के लिए भारत ने भेजी मदद!

भारत ने हेल्प डेस्क बनाया, एयरफोर्स के प्लेन से भेजी राहत सामग्री।

Google News Follow

तुर्की और सीरिया में सोमवार को भूकंप के झटकों के बाद मरने वालों की संख्या 4 हजार से ज्यादा हो गई है। भूकंप के बाद सीरिया और तुर्की में घायलों की कुल संख्या 20 हजार तक पहुंच गई है। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 711 हो गई है और 1431 अन्य सीरिया में घायल हो गए हैं, जिसमें लताकिया, अलेप्पो, हमा और टार्टस शामिल हैं।

अनादोलु एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को पजारसिक जिले में केंद्रित 7.7 तीव्रता के भूकंप ने कहारनमारस को झटका दिया और गजियांटेप, सानलिउर्फा, दियारबाकिर, अदाना, अदियामन, मालट्या, उस्मानिया, हटाय और किलिस सहित कई प्रांतों को प्रभावित किया है। बाद में दिन में, कहारनमारस के एलबिस्तान जिले में केंद्रित 7.6 तीव्रता के भूकंप ने क्षेत्र को झटका दिया। लेबनान और सीरिया समेत कई पड़ोसी देशों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

वहीं संकट के इस वक्त में पूरी दुनिया ने तुर्की की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। इस मामले में भारत ने भी तुर्की को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। मंगलवार को विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों की एक टीम गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से तुर्की में राहत और बचाव कार्यों में सहयोग करने के लिए पहुँच गई हैं।

तुर्की के राजदूत फिराट सुनेल से मिलकर भारत के विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने भूकंप से हुई तबाही पर दुख जताया और भारत की तरफ से की जाने वाली मदद के बारे में भी बताया। इस मुलाकात के बाद फिराट सुनेल ने ट्वीट कर भारत का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में काम आने वाला ही सच्चा दोस्त होता है। भारत का तहे दिल से शुक्रिया।

ये भी देखें 

पिछले 24 घंटों में तुर्की और सीरिया में तीन बड़े भूकंप, भारत ने बचाव दल भेजा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें