28.6 C
Mumbai
Wednesday, July 29, 2026
होमदेश दुनियाकुशाग्र ओझा के नाबाद शतक से भारत अंडर-19 ने दमदार शुरुआत!

कुशाग्र ओझा के नाबाद शतक से भारत अंडर-19 ने दमदार शुरुआत!

इसके बाद कुशाग्र ओझा ने कप्तान यशबर्धन चौहान के साथ तीसरे विकेट के लिए 144 गेंदों में 122 रन जोड़कर पारी को संभाला।

Google News Follow

Related

भारत की अंडर-19 टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। शुरुआती दिन सिर्फ 65 ओवरों का खेल हुआ, जिसमें मेहमान टीम ने 3 विकेट खोकर 253 रन बनाए।

बारिश के बाद गीली आउटफील्ड के कारण इस चार दिवसीय मुकाबले के टॉस में काफी देरी हुई, जिसके बाद श्रीलंकाई कप्तान विमथ दिनसारा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जिसने 6 ओवरों की समाप्ति तक लक्ष्य राजेश रायचंदानी (0) और सागर विर्क (0) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुल सका था। इसके बाद कुशाग्र ओझा ने कप्तान यशबर्धन चौहान के साथ तीसरे विकेट के लिए 144 गेंदों में 122 रन जोड़कर पारी को संभाला।

यशबर्धन चौहान 89 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 78 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कुशाग्र ने मनल चौहान के साथ पारी को आगे बढ़ाया। पहले दिन की समाप्ति तक इस जोड़ी के बीच 210 गेंदों में 131 रन की साझेदारी हो गई थी।

फिलहाल कुशाग्र ओझा 177 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 103 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि मनल चौहान ने 108 गेंदों में 7 चौकों के साथ 55 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं। विपक्षी खेमे से गिम्हान मेंडिस 42 रन देकर 2 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि सेथमिका सेनेविरत्ने ने 1 विकेट चटकाया है।

श्रीलंका ने तीन मुकाबलों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, जिसके बाद अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा।

भारत अंडर-19 की प्लेइंग इलेवन: लक्ष्य राजेश रायचंदानी, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, यशबर्धन चौहान (कप्तान), काव्या पटेल, आर्यन सकपा (विकेटकीपर), मनल चौहान, चिगुरुपति वेंकट, जेगनाथन हेमचुदेशन, प्रणव राघवेंद्र और रोहित यादव।

श्रीलंका अंडर-19 की प्लेइंग इलेवन: दिमंथा महाविथाना, डुलनिथ सिगेरा, सेनुजा वेकुनागोडा, विमथ दिनसारा (कप्तान), कविजा गामागे, अवीशा समश, जेसन फर्नांडो (विकेटकीपर), विग्नेश्वरन आकाश, सेथमिका सेनेविरत्ने, गिम्हान मेंडिस और वीरन चामुदिथा।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,936फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
324,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें