28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाT20 मैच: पाक मंत्री ने उगला जहर कहा- मुसलमानों को जीत मुबारक हो!...

T20 मैच: पाक मंत्री ने उगला जहर कहा- मुसलमानों को जीत मुबारक हो!    

Google News Follow

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक मंत्री ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत पर पाकिस्तान की जीत को इस्लाम की जीत बताया है। इस जीत को पाकिस्तान ने धर्म से जोड़कर एक बार फिर अपने नापाक मंसूबों और खेल की भावना का मखौल उड़ाया है। इतना ही नहीं मंत्री यह भी कहा है कि यह दुनिया भर के मुस्लिमों की जीत है।

पहली बार विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली जीत पर पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री यानी गृह मंत्री शेख रशीद ने टिप्पणी की और जहर उगला। गृह मंत्री शेख रशीद ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा पहली बार टी20 मैच में दस विकेट से जीत हासिल करने के बाद भारतीय मुसलमानों सहित दुनिया के सभी मुसलमान जश्न मना रहे है। क्रिकेट की बाजी को जंग की बाजी की तरह पेश करते हुए उन्होंने भारत के खिलाफ मिली इस जीत को पूरे इस्लाम की जीत करार दिया और दुनियाभर के मुसलमानों को फतह मुबारक कहा।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमरान के मंत्री रशीद ने कहा, ‘मुझे अफसोस है कि यह पहला हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मैच है जो मैं कौमी जिम्मेदारियों की वजह से ग्राउंड में नहीं देख सका।
लेकिन मैं तमाम ट्रैफिक को इस्लामाबाद, रावलपिंडी को हिदायत दी है कि कंटेनर्स हटा दिए जाएं, ताकि कौम अपने जश्न को तारीखी तरीके से मनाए। और पाकिस्तान की टीम को, पाकिस्तान की कौम को मुबारक हो, आज हमारा फाइनल था। हमारा फाइनल आज ही था और दुनिया के मुसलमान समेत हिंदुस्तान के मुसलमानों के जज्बात पाकिस्तानी टीम के साथ थे। सारी आलमी इस्लाम को फतह मुबारक हो। पाकिस्तान जिंदाबाद….इस्लाम जिंदाबाद!’ मालूम हो कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भारत और पाकिस्तान का रविवार को पहला मैच था।  जिसमें भारत को पाकिस्तान के हाथों दस विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
भारत की पाकिस्तान के हाथों 29 साल बाद हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने अब तक पाकिस्तान के साथ 12 मैच खेले थे, जिसमें सात वनडे और पांच टी 20 मैच शामिल में जीत दर्ज की है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें