29.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियापरमाणु धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा भारत!

परमाणु धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा भारत!

पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, सिंधु जल संधि समाप्त

Google News Follow

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब परमाणु धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश सिंधु जल संधि को मानने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि यह समझौता भारतीय किसानों के साथ अन्याय था। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारत कोई परमाणु धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा कहा है।

सिंधु नदी प्रणाली में जल बंटवारे की व्यवस्था स्थापित करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। प्रधानमंत्री ने आज दोहराया कि “खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते।” पीएम मोदी ने कहा, “सिंधु जल संधि भारत की जनता के साथ अन्याय थी। भारत की नदियां दुश्मन देश की जमीन को सींच रही थीं, जबकि हमारे अपने किसान प्यासे थे। अब भारत के हिस्से का पानी सिर्फ भारत और उसके किसानों का होगा। किसानों और राष्ट्रीय हित पर समझौता अब स्वीकार्य नहीं है।”

पाकिस्तान ने संधि बहाल करने की अपील की, लेकिन उसके सेना प्रमुख और अब फील्ड मार्शल बने असीम मुनीर ने हाल ही में अमेरिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धमकी दी कि पाकिस्तान भारत द्वारा सिंधु नदी पर बनाए जाने वाले किसी भी ढांचे को नष्ट कर देगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान के परमाणु संकेतों को ब्लैकमेल करार देते हुए चेतावनी दी कि भारत अपने अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया और 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किया। मोदी ने कहा, “जो भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में किया, वैसा वर्षों से नहीं देखा गया। हमने सीमा पार आतंकवाद से निपटने का एक नया मानक तय किया है। मैं उन वीर जवानों को सलाम करता हूं जिन्होंने पहलगाम हमले के दोषियों को उनकी कल्पना से परे सज़ा दी।” प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को यह भी चेतावनी दी कि भारत अब आतंकवादियों और उनके समर्थकों में कोई फर्क नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें:

ईसी ने ‘वोट चोरी’ जैसे शब्दों पर जताई आपत्ति, कहा- मतदाताओं पर सीधा हमला!

स्वतंत्रता दिवस 140 करोड़ संकल्पों का महापर्व

“दाम कम, दम ज़्यादा बने मंत्र”

इस साल के अंत तक आएगी पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें