28.6 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाOscar 2023: भारत ने रचा इतिहास, ऑस्कर में पहली बार दो अवॉर्ड

Oscar 2023: भारत ने रचा इतिहास, ऑस्कर में पहली बार दो अवॉर्ड

फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। वहीं, द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म बनी।

Google News Follow

भारत के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। ऑस्कर 2023 में भारत को दो पुरस्कार मिले हैं। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने इतिहास रच दिया है। फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस की फिल्म ‘द एलिफेंट विस्पर्स’ को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह एक शॉर्ट फिल्म है। ऑस्कर सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सोमवार सुबह साढ़ें 5 बजे अमेरिका के लॉस एंजेलस में हुई थी।

बता दें कि ‘नाटू नाटू’ गाने को राहुल सिपलीगंज और काल भैरवा ने मिलकर गाया है। इस गाने का लिरिकल वर्जन 10 नवंबर, 2021 को रिलीज किया गया था। लेकिन पूरा वीडियो सॉन्ग 11 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुआ था। इसी गाने के तमिल वर्जन को ‘नाटू कोथू’, कन्नड़ में ‘हल्ली नाटू’, मलयालम में ‘करिनथोल’ और हिंदी वर्जन में ‘नाचो नाचो’ के नाम से रिलीज किया गया। इस गाने में एक्टर्स रामचरण तेजा और जूनियर एनटीआर ने डांस किया है और गाने की कोरियाग्राफी प्रेम रक्षित ने की है।

ऑस्कर सेरेमनी में RRR के नाटू-नाटू गाना लिखने वाले चंद्रबोस और कंपोजर एमएम कीरवानी ने ट्रॉफी ली। बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री चुनी गई द एलिफेंट व्हिस्परर्स की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अवॉर्ड लिया।

फिल्म आरआरआर की बात करें तो यह दो क्रांतिकारियों की काल्पनिक कहानी बताती है जो भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ते हैं। राजामौली ने कहा था कि उन्होंने नाटू नाटू को एक “एक्शन सीक्वेंस” के रूप में देखा था। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए हैं। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे सितारे भी दिखाई दिए हैं।

द एलिफेंट व्हिस्परर्स गुनीत की दूसरी फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के कपल बोमन और बेली की है, जो एक रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं। इस फिल्म के जरिए इंसान और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है।

ये भी देखें 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें