29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाAir Force: पूर्व चीफ बोले, स्वदेशी हथियारों से भी जीता जा सकता...

Air Force: पूर्व चीफ बोले, स्वदेशी हथियारों से भी जीता जा सकता है युद्ध

पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया बिपिन रावत स्मृति व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे।

Google News Follow

भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को कहा कि देश को स्वदेशी हथियार प्रणाली बनाने में मदद करने के लिए निजी क्षेत्र के उद्योग को सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के साथ समान अवसर दिया जाना चाहिए। पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया बिपिन रावत स्मृति व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे।

भदौरिया ने कहा कि जनरल बिपिन रावत आत्मनिर्भरता के बड़े समर्थक थे। उन्होंने आगे कहा कि युद्ध की स्थिति में हम उसे स्वदेशी हथियारों से ही जीत पाएंगे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि निजी क्षेत्र के उद्योग को सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के साथ समान अवसर दिया जाना चाहिए ताकि देश को अपने लिए स्वदेशी हथियार प्रणाली तैयार करने में मदद मिल सके।

इसके साथ ही पूर्व वायुसेना प्रमुख ने देश के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य को परिभाषित करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा, ‘मेरे दिमाग में, सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र यह समझना है कि हम वास्तव में क्या चाहते हैं और हमें क्या लक्ष्य रखना चाहिए और फिर अंतत: यह परिभाषित करने में सक्षम होना चाहिए कि आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए क्या आवश्यक है।’

भदौरिया ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि आज ऐसा कोई होगा जो आत्मानिर्भरता और उसकी महत्व से सहमत नहीं होगा, लेकिन जहां तक रक्षा का संबंध है, हम आत्मानिर्भरता से क्या चाहते हैं,उसे हमें परिभाषित करने की आवश्यकता है। मेरा मानना है कि यह संपूर्ण डिजाइन और विकास करने की क्षमता है|आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारा अगला चरण होना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

​Condition of Kashmiri Pandits​: क्‍या बोले थे राजीव गांधी? एमजे अकबर ने किया खुलासा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें