31.1 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026
होमदेश दुनियाइंडियन आइडल सीजन तीन विजेता प्रशांत तमांग का 43 में निधन!

इंडियन आइडल सीजन तीन विजेता प्रशांत तमांग का 43 में निधन!

प्रशांत तमांग का नाम इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता के रूप में सबसे ज्यादा जाना जाता है। उनका जन्म 4 जनवरी 1983 को दार्जिलिंग में हुआ था, वह मूल रूप से नेपाल में रहते थे।

Google News Follow

Related

फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। गायक और अभिनेता प्रशांत तमांग का रविवार को 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह स्ट्रोक बताई जा रही है। फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।
वहीं, दार्जिलिंग के जाने-माने सिंगर महेश सेवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने मित्र को श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “प्यारे भाई प्रशांत के निधन पर गहरी संवेदना।”

प्रशांत तमांग का नाम इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता के रूप में सबसे ज्यादा जाना जाता है। उनका जन्म 4 जनवरी 1983 को दार्जिलिंग में हुआ था, वह मूल रूप से नेपाल में रहते थे। उन्हें प्रशंसक ‘पहाड़ का गौरव’ भी कहते थे। उनके परिवार में मां, दादी और एक बहन है। साल 2011 में उन्होंने गीता थापा से शादी रचाई थी। जानकारी के अनुसार, वह पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहे थे।

शो में आने से पहले वह कोलकाता पुलिस में तैनात थे और पुलिस आर्केस्ट्रा का हिस्सा थे। वहां वह कार्यक्रमों में गाया करते थे। उनके सीनियर अधिकारियों ने ही उन्हें इंडियन आइडल में हिस्सा लेने की सलाह दी थी।

इंडियन आइडल शो जीतने के बाद प्रशांत ने सोनी बीएमजी के साथ अपना पहला एलबम रिलीज किया, जिसमें हिंदी और नेपाली गाने शामिल थे। बाद में उन्होंने नेपाली फिल्मों में बतौर प्लेबैक सिंगर और अभिनेता काम किया। उनकी आवाज और अभिनय ने खूब सराहना बटोरी।

प्रशांत ने अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इस सीरीज में उन्होंने विलेन डेनियल लेचो का रोल किया, जो दर्शकों के लिए एकदम अलग और चौंकाने वाला था। इस भूमिका में उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया और सीरीज में उनके एक्टिंग को सराहना मिली।

यह भी पढ़ें-

लालू परिवार पर गुरु प्रकाश का तंज, पाप का घड़ा एक दिन फूटना ही था!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,355फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें