28.2 C
Mumbai
Thursday, October 15, 2026
होमदेश दुनियाएशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम सेमीफाइनल पहुंची, मेडल पक्का!

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम सेमीफाइनल पहुंची, मेडल पक्का!

टीम ने आक्रामक अंदाज में रेड की और भारतीय खिलाड़ियों को चुनौती देने की कोशिश की। दूसरे हाफ में बांग्लादेश ने रेडिंग में 8 प्वाइंट और 8 बोनस प्वाइंट हासिल किए।

Google News Follow

Related

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का मेडल पक्का हो गया है। टीम ने बुधवार को टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में ग्रुप ए के मुकाबले में बांग्लादेश को 48-25 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

सुनील कुमार की कप्तानी में यह ग्रुप स्टेज में भारत की लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले टीम ने टूर्नामेंट का आगाज जापान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम ने साउथ कोरिया को 63-31 से शिकस्त दी थी।

भारत ने मैच की शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और बांग्लादेश पर दबाव बनाए रखा। टीम ने मजबूत रेडिंग और अनुशासित डिफेंस के दम पर पहले हाफ में ही बड़ी बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ियों ने सफल रेड के जरिए 18 अंक जुटाए और सात बोनस अंक भी हासिल किए। इसके अलावा, टीम ने बांग्लादेश को दो बार ऑलआउट भी किया।

बांग्लादेश को भारतीय डिफेंस के सामने प्वाइंट्स जुटाने में काफी मुश्किल हुई। मैच के शुरुआती हिस्से में वह रेडिंग में सिर्फ 5 प्वाइंट् तीन बोनस प्वाइंट ही हासिल कर सका। एक सुपर टैकल के जरिए बांग्लादेश को एक अतिरिक्त प्वाइंट मिला, लेकिन इससे मैच पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

भारत ने पूरे समय खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और लगातार शानदार रेड तथा मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया। इसी दमदार खेल के चलते भारतीय टीम हाफ-टाइम तक 29-9 की बड़ी बढ़त लेने में सफल रही।

दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत ने एक बदलाव किया और अर्जुन देशवाल को देवांक दलाल की जगह मैदान पर उतारा, ताकि टीम की गति और दबदबा बना रहे। हालांकि, ब्रेक के बाद बांग्लादेश ने पहले के मुकाबले बेहतर खेल दिखाया।
टीम ने आक्रामक अंदाज में रेड की और भारतीय खिलाड़ियों को चुनौती देने की कोशिश की। दूसरे हाफ में बांग्लादेश ने रेडिंग में 8 प्वाइंट और 8 बोनस प्वाइंट हासिल किए।

हालांकि, फिर भी भारत की मजबूत बढ़त और संतुलित प्रदर्शन के सामने बांग्लादेश की वापसी काफी नहीं रही। भारतीय टीम ने पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा और अपनी बढ़त को सुरक्षित रखा।

भारत गुरुवार को चीनी ताइपे के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज अभियान का समापन करेगा। सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के बाद भारतीय टीम नॉकआउट स्टेज में भी अपनी अजेय लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
338,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें