24 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय मौसम विभाग: देश के विभिन्न हिस्सों में आज भारी बारिश का...

भारतीय मौसम विभाग: देश के विभिन्न हिस्सों में आज भारी बारिश का अनुमान !

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है| तटीय तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी कर्नाटक, लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है। 

Google News Follow

Related

बंगाल की खाड़ी के ऊपर वाष्पशील हवाओं के जमा होने के कारण बुधवार तक बारिश कम होने की संभावना नहीं है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है| तटीय तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी कर्नाटक, लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। मंगलवार 9 जनवरी को महाराष्ट्र और गुजरात में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोंकण, गोवा, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान के साथ विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़, तेलंगाना के तटीय भागों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

समूचे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है| वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो चुका है| शुष्क मौसम और गिरते तापमान के साथ, घने कोहरे और बारिश ने उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों को घेर लिया है| भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा देश के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ से ‘सीवियर कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी किया गया है| हालांकि आने वाले दिनों में आईएमडी द्वारा कोई ‘शीत लहर’ की चेतावनी नहीं जारी की गई है|

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ और ‘सीवियर कोल्ड डे’ के अलर्ट जारी किए गए हैं| मौसम एजेंसी ने यह भी अनुमान लगाया है कि देश के उत्तरी हिस्सों में 8 से 13 जनवरी तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है, जिसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव या शीतलहर की चेतावनी नहीं होगी|

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र सरकार: ईडी​ ने की रवीन्द्र​​ वायकर​ ​के​ घर और दफ्तर पर छापेमारी !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें