26 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन हुई ‘वुमन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के...

भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन हुई ‘वुमन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए नामित

ब्रिटेन में भारतीय मूल की गृह मंत्री है सुएला ब्रेवरमैन

Google News Follow

Related

ब्रिटेन में भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को यहां एक समारोह में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ‘वुमन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए नामित किया गया। इन पुरस्कारों का यह 20वां वर्ष है। बता दें कि इस श्रेणी में यह अब तक का सबसे पहला पुरस्कार है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस के मंत्रिमंडल में हाल ही में शामिल की गईं 42 वर्षीय ब्रेवरमैन ने कहा कि दिवंगत महारानी को समर्पित यह एशियन एचीवर्स अवार्ड्स 2022 उनके द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए यह सम्मान मिला है। 

हालांकि ब्रेवरमैन ने समारोह में रिकार्ड किया हुआ यह संदेश लोगों के बीच भेजा, जबकि तमिल मूल की उमा और गोवा मूल के क्रिस्टी फर्नांडीस अर्थात ब्रेवरमैन के माता-पिता ने उनकी ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। ब्रेवरमैन ने अपने संदेश में कहा कि मेरी मां और पिता केन्या और मॉरीशस से 1960 के दशक में आये थे। उन्होंने माता-पिता की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमारे एशियाई समुदाय के गौरवान्वित सदस्य हैं। आगे उन्होंने कहा कि मेरा (ब्रेवरमैन) का जन्म वेम्बली में हुआ, जो कि एशियाई समुदाय का केंद्रीय स्थल है। उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्री का पद मिलना बहुत बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि कार्यों के आधार पर सभी को गौरवान्वित करूंगी।’’ 

बता दें कि यह पुरस्कार ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई समुदाय के व्यक्तियों की उपलब्धियों को मान्यता देता है। इस पुरस्कार में विजेता घोषित किये गये भारतीय मूल के व्यक्तियों को अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। ब्रेवरमैन के अलावा अन्य कई लोगों का चुनाव इस पुरस्कार के लिए हुआ हैं। जिसमें करनजीत कौर बैंस को ‘स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला है। बता दें कि करनजीत कौर वह वैश्विक स्तर पर ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला सिख भारोत्तोलक हैं। वहीं ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ करतार लालवणी को दिया गया है, जो ब्रिटेन के स्वास्थ्यवर्धक ब्रांड विटाबायोटिक्स के संस्थापक हैं। 

ये भी देखें 

NIA द्वारा गिरफ्तार मुल्ला के संपर्क में आए लोगों पर पुलिस की नजर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें