31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाजम्मू-कश्मीर: उधमपुर मुठभेड़ में भारतीय सेना का जवान शहीद, घिरे है 3-4...

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर मुठभेड़ में भारतीय सेना का जवान शहीद, घिरे है 3-4 जैश आतंकी !

मुठभेड़ को अंजाम देने के लिए भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने संयुक्त अभियान चलाया।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार (19 सितंबर) देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 3 से 4 आतंकवादी घिरे हुए हैं।

सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने शुक्रवार (19 सितंबर) रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि “खुफिया सूचना के आधार पर किश्तवाड़ इलाके में 19 सितंबर को रात करीब 8 बजे आतंकियों से संपर्क हुआ। दोनों ओर से फायरिंग हुई और ऑपरेशन जारी है।” इस मुठभेड़ को अंजाम देने के लिए भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने संयुक्त अभियान चलाया। यह अभियान उधमपुर के दूदु-बासंतगढ़ क्षेत्र और डोडा जिले के भद्रवाह से सटे सिओज धर जंगल इलाके में चलाया गया।

सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और जब आतंकियों ने फायरिंग शुरू की तो जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से जंगल में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। उधमपुर और डोडा दोनों इलाकों से सेना और पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है ताकि आतंकियों को भागने का कोई रास्ता न मिले।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप ने करवाया ‘ड्रग-ट्रैफिकिंग’ जहाज पर घातक हमला, तीन की मौत

राष्ट्रपति मुर्मू आज गया पहुंचेंगी, विष्णुपद मंदिर में करेंगी पिंड दान!

H1-B वीजा पर ट्रंप ने लगाया सालाना ₹88 लाख का शुल्क, भारत को करारा झटका !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,242फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें