29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाग्लोबल ट्रेड वार में पीस रहा है भारतीय शेयर मार्केट; निफ्टी, सेंसेक्स...

ग्लोबल ट्रेड वार में पीस रहा है भारतीय शेयर मार्केट; निफ्टी, सेंसेक्स में भारी गिरावट!

गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका द्वारा लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ

Google News Follow

वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापारिक तनावों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भारी पड़ा है। सोमवार सुबह बाजार खुलते ही बिकवाली का ऐसा तूफान आया कि सेंसेक्स 2,381 अंक यानी 3.12% टूटकर 73,010 पर और निफ्टी 816 अंक यानी 3.56% गिरकर 22,088 के स्तर पर आ गया।

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका द्वारा लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ है, जिसने वैश्विक स्तर पर ट्रेड वार की चिंता को और गहरा कर दिया है। इसका असर सिर्फ लार्ज कैप नहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी देखने को मिला। एनएसई के लगभग सभी सेक्टर्स में लाल निशान नजर आया—चाहे वो आईटी हो, ऑटो, एफएमसीजी या मेटल्स।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां नुकसान में थीं। टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस जैसे दिग्गज स्टॉक्स प्रमुख लूज़र रहे।

चॉइस ब्रोकिंग के एनालिस्ट हार्दिक मटालिया के अनुसार, निफ्टी में तकनीकी कमजोरी बनी हुई है और फिलहाल 22,400 और 22,000 के स्तर सपोर्ट के रूप में देखे जा सकते हैं। लेकिन वैश्विक हालात और अमेरिकी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते रिकवरी की उम्मीद फिलहाल धुंधली है।

दूसरी ओर, क्रूड की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 2.67% टूटकर 63.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 60.31 डॉलर पर लुढ़का। एशियाई बाजारों में भी मंदी का असर देखा गया है। ऐसे में निवेशकों के लिए ये संकेत हैं कि उन्हें सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि ट्रेड वार की आंच अभी और फैल सकती है।

यह भी पढ़ें:

पंजाब को नशे से बचाने पैदल निकल पड़े राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया!

बेगूसराय की पदयात्रा में युवाओं को सफेद टी-शर्ट पहनकर क्यों बुला रहे राहुल गांधी?

“नीतीश कुमार से वक्फ बिल पर सहमति लेने में भाजपा का षड्यंत्र!”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें