28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त, FII निवेशकों की खरीदारी शुरू!

भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त, FII निवेशकों की खरीदारी शुरू!

Google News Follow

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार (19 मार्च) को हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त देखी गई, जबकि पीएसयू बैंक और मेटल सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही।सुबह 9:30 बजे के बाजार खुलते ही, सेंसेक्स 17.21 अंक (0.02%) बढ़कर 75,318.47 पर और निफ्टी 4.65 अंक (0.02%) बढ़कर 22,838.95 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान निफ्टी बैंक 0.55% की बढ़त के साथ 49,586.45 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.96% की मजबूती के साथ 49,994.30 पर कारोबार कर रहा था।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी को 22,750 पर पहला समर्थन स्तर मिल सकता है, जबकि 22,650 और 22,550 पर अतिरिक्त सपोर्ट देखा जा सकता है। वहीं, ऊपरी स्तर पर 22,950, 23,000 और 23,100 के स्तर पर बाजार को प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है।

पीएल कैपिटल ग्रुप की टेक्निकल रिसर्च प्रमुख वैशाली पारेख ने कहा, “लगातार गिरावट के बाद सेंसेक्स ने मजबूती के संकेत दिए हैं। यदि सेंसेक्स 75,920 के 50 ईएमए स्तर को पार करता है, तो आगे बाजार में स्थिरता आ सकती है।”

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में टाटा स्टील, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और अदाणी पोर्ट्स शामिल रहे। वहीं, एचसीएल टेक, टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और सन फार्मा में गिरावट देखी गई।

यह भी पढ़ें:

जम्मू में NIA की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ मामलों में 10 स्थानों पर छापेमारी

Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स की वापसी पर डॉल्फिन्स ने किया अनोखा स्वागत!

NOIDA Encounter: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी और हथियार तस्करी में था लिप्त

वैश्विक बाजारों से संकेत

मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में बिकवाली का दबाव रहा।

  • डाउ जोंस 0.62% गिरकर 41,581.31 पर बंद हुआ।
  • एसएंडपी 500 1.07% गिरकर 5,614.66 पर बंद हुआ।
  • नैस्डैक 1.71% गिरकर 17,504.12 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में चीन लाल निशान पर रहा, जबकि जापान, सोल, हांगकांग, जकार्ता और बैंकॉक में बढ़त देखी गई।लगातार 17 सत्रों तक बिकवाली के बाद, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 18 मार्च को 694.57 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,534.75 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें