30.9 C
Mumbai
Thursday, October 15, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 417 अंक फिसला!

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 417 अंक फिसला!

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी 0.85 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.62 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.52 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.50 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.46 प्रतिशत कमजोरी के साथ बंद हुआ।

Google News Follow

Related

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 417.49 अंक या 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,152.86 और निफ्टी 41 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,873.45 पर था।

हालांकि, बाजार में गिरावट लार्जकैप तक ही सीमित थी। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयर में खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 233.60 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,235.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 238.50 अंक या 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,050.75 पर था।

सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी 2.58 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 1.74 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.51 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.51 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.48 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.43 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.30 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी 0.85 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.62 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.52 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.50 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.46 प्रतिशत कमजोरी के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बीईएल और टाटा स्टील गेनर्स थे। टाइटन, ट्रेंट, आईटीसी, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी और मारुति सुजुकी लूजर्स थे।

जानकारों ने कहा कि बाजार के रिकवरी की कोशिश की रफ्तार धीमी पड़ गई, क्योंकि दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों और एफआईआई के नए निवेश के बावजूद जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल यील्ड में बढ़ोतरी का असर भी देखने को मिला। बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने बाजार को आगे बढ़ाया, जबकि स्मॉल-कैप शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी दिखी, जो देश की ग्रोथ की संभावनाओं पर भरोसे को दिखाता है।

कच्चे तेल की लगातार ऊंची कीमतें घरेलू बाजार के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। हालांकि भारत की मजबूत ग्रोथ और हाल ही में सॉवरेन रेटिंग में सुधार जैसे बड़े सकारात्मक पहलू मौजूद हैं, लेकिन बाजार की आने वाले समय की दिशा मुख्य रूप से ग्लोबल मैक्रो और जियोपॉलिटिकल जोखिमों में होने वाले बदलावों पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
338,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें