यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र: पहली फ्लाइट रोमानिया से मुंबई रवाना

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर भारत सरकार ने नई एडवाइजारी की गई है| एडवाइजरी के अनुसार, भार​​त सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना कोई भी भारतीय नागरिक किसी भी बॉर्डर के पास नहीं जाएगा|

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र: पहली फ्लाइट रोमानिया से मुंबई रवाना

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की पहली फ्लाइट 219 स्टूडेंट्स को लेकर रोमिनिया से मुंबई के लिए रवाना हो गई है| यूक्रेन से भारत आ रहे मेडिकल स्टूडेंट्स को मुंबई एयरपोर्ट पर कोविड वैक्सीनटेड सर्टिफिकेट दिखाना होगा|

सर्टिफिकेट नहीं होने पर RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट भी दिखा सकते हैं| ये दोनों ही नहीं होने की सूरत में एयरपोर्ट पर छात्रों का कोविड टेस्ट किया जाएगा| यूक्रेन से भारतीय छात्रों को लेकर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट देरी से मुंबई पहुंचेगी | एयर इंडिया के अनुसार यह विमान सायं 07.15 बजे मुंबई में लैंड कर सकती है|

यूक्रेन से 470 भारतीय छात्र रोमानिया के रास्ते भारत पहुंचेंगे| एयर इंडिया का एक विमान सायं 4.00 बजे मुंबई पहुंचेगा| केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल यूक्रेन से निकाले गए भारतीयों को लेने जाएंगे| वो बुखारेस्ट से मुंबई तक एयर इंडिया के विमान AI 1944 से जाएंगे|

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर भारत सरकार ने नई एडवाइजारी की गई है| एडवाइजरी के अनुसार, भार​​त सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना कोई भी भारतीय नागरिक किसी भी बॉर्डर के पास नहीं जाएगा|

इस बीच यूरोपीय संघ और अमेरिका ने रूस पर लंबे समय तक प्रतिबंध लगाने की बात कही है| लग्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन एसेलबोर्न ने यह दावा किया है की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्तियां जल्द ही जप्त हो सकती हैं|

​​यह भी पढ़ें:

रूस-यूक्रेन युद्ध: जनमत संग्रह पर भारत तटस्थ

Exit mobile version