27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमबिजनेसदेश में LPG की कोई कमी नहीं: इंडियन ऑयल का भरोसा, रोज...

देश में LPG की कोई कमी नहीं: इंडियन ऑयल का भरोसा, रोज 28 लाख सिलेंडर की सप्लाई

घबराकर बुकिंग न करने की अपील

Google News Follow

देश में रसोई गैस (LPG) को लेकर किसी भी तरह की कमी की खबरों के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। कंपनी ने शुक्रवार (3मार्च)को कहा कि देशभर में हर दिन करीब 28 लाख LPG सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है और आपूर्ति पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त है।

इंडियन ऑयल ने साफ कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं पड़ा है और ऑपरेशन सामान्य स्तर पर जारी हैं। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने से बचें। IOC ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “इंडियनऑयल देशभर में घरों तक निर्बाध LPG सप्लाई सुनिश्चित कर रहा है। रोजाना करीब 28 लाख सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है और मौजूदा परिस्थितियों के बावजूद संचालन सामान्य और स्थिर है।”

डिजिटल सिस्टम से पारदर्शिता:

कंपनी के अनुसार, अब लगभग 87 प्रतिशत LPG बुकिंग SMS और IVRS जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए की जा रही है। डिलीवरी के समय DAC OTP सिस्टम के जरिए सत्यापन किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सिलेंडर सही उपभोक्ता तक पहुंचे।

IOC ने बताया कि 5 किलो के FTL सिलेंडर भी लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं, खासकर प्रवासी मजदूरों के लिए। इन्हें वैध पहचान पत्र के आधार पर दिया जा रहा है, ताकि हर वर्ग तक गैस की पहुंच बनी रहे।

अफवाहों से सावधान रहने की सलाह

कंपनी ने जोर देकर कहा, “पर्याप्त व्यवस्था की गई है और सप्लाई में कोई बाधा नहीं है। इसलिए किसी भी तरह की चिंता या घबराहट की जरूरत नहीं है, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।” IOC ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें। साथ ही, पेट्रोल को बोतल या खुले बर्तनों में भरना न सिर्फ खतरनाक है बल्कि गैरकानूनी भी है।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए सप्लाई की कड़ी निगरानी की जा रही है, ताकि गैस की कालाबाजारी या डायवर्जन को रोका जा सके। इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं से कहा है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से ही LPG बुक करें और सुरक्षित डिलीवरी के लिए OTP आधारित सिस्टम का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें:

मालदा हिंसा में NIA ने संभाली जांच: 35 गिरफ्तार, AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम हिरासत में

पालघर: विहिप और बजरंग दल की मदत से 251 जनजातिय परिवारों ने की घरवापसी

ईरान से भारत आ रहा तेल लेकर जहाज अचानक चीन की ओर मुड़ गया

मालदा हिंसा में बड़ा एक्शन: यूट्यूबर अकरमुल बगानी गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें