महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर में श्री हनुमानजन्मोत्सव के दिन हिंदू धर्म में घरवापसी का बड़ा कार्यक्रम हुआ। जानकारी के अनुसार, 251 जनजातीय परिवारों ने फिर से सनातन हिंदू धर्म का स्वीकार किया। विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल की ओर से बोइसर के अवध नगर में स्थीत टीमा हाल ग्राउंड में यह घरवापसी कार्यक्रम संपन्न हुआ।
दौरान विधीवत पूजन, हवन और धार्मिक विधी संपन्न किए गए। आयोजको के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में इन परिवारों ने भिन्न-भिन्न कारणों से धर्मपरिवर्तन किया था। हालांकि अब उन्होंने स्वेच्छा से फिर एक बार सनातन हिंदू धर्म कर स्वीकार किया है। आयोजकों के अनुसार, 251 परिवारों के 600 से अधिक लोगों ने एक साथ घरवापसी की।
विश्व हिंदू परिषद् कोकण प्रांत के मंत्री मोहन सालकर ने इस मौके पर कहा,”सुबह का भुला अगर शाम को वापस आए तो उसे भुला नहीं कहते। यह हमारे जनजातीय बंधू-भगिनी किसी दबाव, प्रलोभन के कारण अन्य पूजा पद्धति को जिन्होंने स्वीकारा था उस पद्धति को त्यागकर अपनी मूल, नैसर्गिक पूजा पद्धती को उस हिंदू सनातन पूजा पद्धति में वापस आए है। ऐसे 251 परिवार आज यहां उपस्थित है। यह संदेश है की जो सालों से भटके हुए थे, उनके वापस आने की प्रक्रिया शुरू हुई है।…साथ ही विश्व को यह सन्देश है की सनातन धर्म के अलावा हमें शांति का मार्ग दिखाने वाली दूसरी कोई सभ्यता या कोई संस्कृति नहीं है।” उन्होंने कहा पालघर की दृष्टी से यह पहला कार्यक्रम हुआ है जबकि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में पालघर में अपनी मूल आस्था बदल चुके जनजातीय फिर एक बार अपनी भूल सुधारना चाहते है।
सहमंत्री चंदन सिंह ने बताया, जो परिवार किसी कारणवश अपनी जड़ों को छोड़ गए, उन्हें पुनः सनातन धर्म में जोड़ना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भरत राजपूत, संस्कृती संवर्धन प्रतिष्ठान के संस्थापक मोहन सालेकर, बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन सिंह समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
यह भी पढ़ें:
“संघर्ष के समाधान के लिए कूटनीति और संवाद ही व्यवहार्य रास्ता”
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मतदाताओं को धमका रहें है TMC के गुंडे
मालदा हिंसा में NIA ने संभाली जांच: 35 गिरफ्तार, AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम हिरासत में



